Type Here to Get Search Results !

EXCLUSIVE: 'बिग बॉस 14' में एंट्री से पहले बोलीं ज्योतिका दिलैक- हद में रहें राखी, अभिनव-रुबीना ने दिया मौका

'बिग बॉस 14' में रुबीना दिलैक की बहन ज्योतिका उनकी कनेक्शन बनकर एंट्री करने वाली हैं। एंट्री से पहले उन्होंने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम के साथ खास बातचीत में राखी पर धावा बोला और साथ ही कहा कि उन्हें अभिनव और रुबीना ने मौका दिया। एक एपिसोड में राखी सावंत ने अभिनव के निकर का नाड़ा खींच दिया था तो एक एपिसोड में वह अपनी बॉडी पर लिपस्टिक से 'आई लव अभिनव' लिखकर पूरे घर में घूमती दिखीं। दर्शकों के साथ-साथ रुबीना की फैमिली को भी यह बात रास नहीं आई। ज्योतिका ने भी राखी की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाला था। ज्योतिका राखी को सबसे अच्छी एंटरटेनर मानती हैं, पर उन्हें इस बात का दुख है कि राखी को अपनी लिमिट नहीं पता। पढ़ें: राखी को सलाह देते हुए ज्योतिका दिलैक ने कहा, 'इसमें कोई दोराय नहीं है कि राखी सावंत बहुत अच्छी एंटरटेनर हैं। वह सबसे अच्छा एंटरटेनमेंट करती हैं। वह इस मामले में सबसे बेहतर हैं, पर बात यहीं आ जाती है कि उन्हें अपनी लिमिट का नहीं पता। एक हद के बाद वह बुरा दिखने लग जाता है। उस हद पर अगर वह रुक जाएं तो राखी जी बहुत बढ़िया हैं।' 'अभिनव-रुबीना राखी को मौका न देते तो...' यह पूछे जाने पर कि क्या राखी के बर्ताव के लिए अभिनव और रुबीना जिम्मेदार हैं? ज्योतिका ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि अगर रुबीना और अभिनव राखी जी से दोस्ती नहीं करते। उन्हें आगे नहीं बढ़ने देते तो नहीं पता चल पाता कि राखी ऐसी हैं। शुरुआत में जब राखी का बर्ताव अच्छा था तो वह सबको अच्छा लग रहा था। अभिनव और रुबीना को भी यही लगा कि यह सच में अच्छी हैं। अगर वो मौका नहीं देते तो लोग रुबीना और अभिनव को यह कह देते कि ये रूड हैं। दोस्त नहीं बनाते। घमंडी हैं। तो राखी को मौका तो मिलना चाहिए था पर जो उन्होंने किया, अब वह उन्हीं पर गलत बैठ रहा है।' पढ़ें: राखी का कनेक्शन बनकर जा रहे विंदू दारा सिंह, अभिनव को सपॉर्ट करेंगे राहुल महाजन! जहां ज्योतिका, बहन रुबीना की कनेक्शन बनकर बिग बॉस के घर में जा रही हैं तो वहीं राखी सावंत के लिए विंदू दारा सिंह एंट्री करेंगे। उन्होंने ट्विटर पर खुद इसकी जानकारी दी और फैन्स से वो सवाल व सलाह पूछी जो वो राखी को देना चाहते हैं। 'द खबरी' के मुताबिक, अभिनव शुक्ला के लिए राहुल महाजन बतौर कनेक्शन एंट्री करेंगे, जबकि राहुल वैद्य के लिए तोशी सबरी जाएंगे। अली गोनी के लिए जैस्मिन भसीन कनेक्शन के तौर पर एंट्री करने वाली हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2MALp0n

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.