Type Here to Get Search Results !

Farmers protest: किसानों को 'पेड ऐक्टर्स' बताने पर भड़कीं mia khalifa, कंगना बोलीं- शांत हो जाओ मूर्खों

देश में किसान आंदोलन ने अब दुनिया भर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इंटरनैशनल पॉप स्टार रिहाना के बाद अब मिया खलीफा भी इस मैदान में उतर आई हैं। मिया खलीफा ने भी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर ट्वीट किया है। मिया खलीफा ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर ट्वीट कर कहा है, 'मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर आखिर क्या चल रहा है? उन्होंने नई दिल्ली के आस-पास इंटरनेट काट दिया?' मिया खलीफा ने इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में लिखा है, 'पेड ऐक्टर्स, अच्छा? कास्टिंग डायरेक्टर्स... मुझे उम्मीद है कि अवॉर्ड सीजन में उनकी अनदेखी नहीं की जाएगी। मैं किसानों के साथ हूं।' #FarmersProtest कंगना ने रिहाना की तरह मिया खलीफा को भी जवाब दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में आरोप लगाते हुए कहा है कि ये अमेरिकन पॉर्न स्टार्स हमारे देश के अंदरुनी मामलों पर पेड ओपनियिन दे रही हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने ट्वीट के अंत में - शांत हो जाओ मूर्खों भी लिखा है। बता दें कि कंगना ने रिहाना के ट्वीट का भी जवाब दिया था, जिसमें उन्होंने देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सवाल किया था। हालांकि, काफी लोगों ने इस जवाब पर कंगना को ही जमकर ट्रोल किया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YE9O7x

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.