
बॉलिवुड ऐक्टर 6 फरवरी यानी शनिवार को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस से लेकर बी-टाउन सिलेब्स ने शुभकामनाएं दे रहे हैं। टैंलटेड ऐक्टर अंगद बेदी ने कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म '' में वाला रोल उन्हें ऑफर किया गया था? करण जौहर के शो कॉफी विद करण के अनुसार, फिल्म 'काय पो छे' सुशांत सिंह राजपूत से पहले अंगद बेदी को ऑफर हुई थी। उन्होंने उस समय थोड़ा समय मांगा था क्योंकि वह तय करना चाहते थे कि इस मल्टीस्टारर फिल्म में काम करना चाहिए कि नहीं और ये रोल उनके हाथ से निकल गया। साल 2004 में फिल्म 'काया तरन' से डेब्यू करने वाले अंगद बेदी ने 'पिंक' 'फालतू', 'उंगली', 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में काम किया है। यह बात भी बहुत कम लोगों को पता है कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' के मेन रोल के लिए अंगद बेदी का भी स्क्रीन टेस्ट लिया था। उनका मानना है कि कामयाबी उनके हाथ आते-आते रह गई। अंगद बेदी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। पहले अंगद बेदी क्रिकेट ही खेलते थे। वे रणजी ट्रॉफी का हिस्सा रह चुके हैं और अंडर 19 क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने साल 2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया से शादी कर सभी को चौंका दिया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36QkJ2F