7 फरवरी से वैलंटाइन वीक (Valentine week) शुरू हो चुका है और नेहा कक्कड़ व उनके पति रोहनप्रीत ज़ोर-शोर से इसके सेलिब्रेशन में जुट गए हैं। 7 फरवरी को रोज़ डे (Rose Day) था और इस मौके को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए रोहनप्रीत ने नेहा कक्कड़ को ऐसा गिफ्ट दिया कि नेहा हैरान रह गईं। रोहनप्रीत ने प्यारी बीवी नेहा कक्कड़ को चॉकलेट और गुलाब के फूल गिफ्ट में दिए। नेहा खुशी से फूली नहीं समाईं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस गिफ्ट की एक तस्वीर शेयर की। साथ में लिखा-मुझे इस शख्स से प्यार है।' नेहा ने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह गुलाब के फूल को किस करते हुए पति रोहनप्रीत को रोज़ डे विश कर रही हैं। साथ में उन्होंने बड़ा ही रोमांटिक मेसेज लिखा है-रोहनप्रीत यू कंप्लीट मी। हैपी रोज़ डे रोहू और मेरे सभी #NeHearts. नेहा के इस वीडियो पर रोहनप्रीत ने कॉमेंट किया, 'Wowwwwwwwww Babuuuuu यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आपने मुझे दुनिया की हर एक खुशी दे दी। जो कुछ भी किया उसके लिए थैंक्यू सो माय लव।' बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर 2020 को शादी की थी। उनकी मुलाकात 'नेहू दा व्याह' गाने की शूटिंग के दौरान हुई थी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3rJQ9zR