Type Here to Get Search Results !

VIDEO: सोनाली फोगाट के लेटेस्ट डांस ने मचाई सनसनी, 'बिग बॉस' से निकल यूं कर रहीं एंजॉय

बीजेपी लीडर 'बिग बॉस 14' वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई दी थीं। सोनाली घर के अंदर ज्यादा वक्त नहीं गुजार पाईं लेकिन जाते-जाते अली गोनी के साथ उनकी केमिस्ट्री सुर्खियों में थीं। बिग बॉस से इविक्शन के बाद सोनाली फोगाट अपनी लाइफ को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने कई वीडियोज शेयर किए हैं। हरियाणवी गाने पर उनका एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। घर से निकलकर मजेदार वीडियो किए पोस्ट 'बिग बॉस' के घर में सोनाली फोगाट और निकी तंबोली के झगड़े हेडलाइन्स में रहे। वहीं उन्होंने पूरी दुनिया के सामने बिना झिझके अली गोनी के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया था। सोनाली ने कहा था कि उन्हें अली अच्छे लगते हैं और यह कहने में उन्हें कोई झिझक नहीं। सोनाली फोगाट बिग बॉस के घर से बाहर हो चुकी हैं। अब वह सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव हैं। खाने-पीने से लेकर डांस तक उन्होंने कई वीडियोज पोस्ट किए हैं। उनका रीसेंट डांस वीडियो 'कमर तेरी लेफ्ट राइट' खूब देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर बढ़ रही पॉप्युलैरिटी सोनाली फोगाट टिकटॉक पर भी काफी ऐक्टिव थीं। वहां उनके 1 लाख 32 हजार फॉलोअर्स थे। रीसेंटली इंस्टाग्राम पर भी उनकी पॉप्युलैरिटी बढ़नी शुरू हुई है। वह अपने फैन्स के लिए इंट्रेस्टिंग वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। सोनाली फोगाट टीवी सीरियल 'अम्मा' में दिखाई दे चुकी हैं। वहीं हरियाणवी गाने 'बंदूक आली जाटणी' में भी नजर आई हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jgTZgI

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.