Type Here to Get Search Results !

अयोध्या की रीयल लोकेशंस पर होगी अक्षय कुमार की 'राम सेतु' की शूटिंग

कुछ दिनों पहले बॉलिवुड स्टार की आने वाली फिल्म '' की घोषणा हुई थी। इसी हफ्ते की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुंबई में थे और उन्होंने वहां कई फिल्ममेकर्स सहित अक्षय कुमार से भी मुलाकात की थी। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने यूपी के गौतम बुद्ध नगर में देश की सबसे बड़ी फिल्मसिटी बनाए जाने पर चर्चा की थी। बताया जा रहा है कि योगी से मुलाकात के दौरान अक्षय ने अपनी आने वाली फिल्म 'राम सेतु' पर भी चर्चा की है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार चाहते हैं कि उनकी फिल्म की शूटिंग की रीयल लोकेशंस पर हों इसके लिए वह यूपी के सीएम से अनुमति चाहते थे। बताया जा रहा है कि अक्षय का यह आइ़डिया योगी को काफी पसंद आया है और माना जा रहा है कि 2021 के मध्य के आसपास से अक्षय कुमार अयोध्या में 'राम सेतु' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं जो यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि राम सेतु केवल एक कल्पित कथा है या वास्तव में भगवान राम ने इसे बनाया था। फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार कुछ दिनों पहले ऑनलाइन रिलीज हुई फिल्म 'लक्ष्मी' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज मिले थे। इस समय अक्षय के पास 'राम सेतु' के अलावा 'बेल बॉटम', 'पृथ्वीराज', 'रक्षाबंधन' और 'सूर्यवंशी' और 'बच्चन पांडे' जैसी फिल्में हैं। 'सूर्यवंशी' बनकर तैयार है और कभी भी रिलीज हो सकती है। 'बेल बॉटम' की शूटिंग हाल में पूरी हो चुकी है। अभी अक्षय की 'पृथ्वीराज' की शूटिंग चल रही है जबकि 'बच्चन पांडे' की शूटिंग 1-2 महीने में शुरू होने की उम्मीद है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2JJ2xiD

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.