कंपनी के मालिक महाशय इस दुनिया में नहीं रहे। 98 साल की उम्र में उनका हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। उनके गुजरने के बाद उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अस्पताल के बेड पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। बीमार होते हुए भी वह देश भक्ति गाना सुनकर तालियां बजाते दिख रहे हैं। विवेक राजन अग्निहोत्री ने पोस्ट किया वीडियो ट्विटर पर यह वीडियो फिल्ममेकर विवेक राजन अग्निहोत्री ने पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, आज की तारीख का सबसे भावुक करने वाला वीडियो। अपनी आखिरी सांस तक मसालों के मालिक स्वर्गीय धर्मपाल जी का दिल भारत के लिए धड़क रहा था। उम्मीद करता हूं इससे प्रेरणा मिलेगी। कोरोना को मात देने के बाद हार्ट अटैक से निधन यह वीडियो धर्मपाल जी का पुराना वीडियो लग रहा है हालांकि सोशल मीडिया पर इसे उनके आखिरी वक्त का वीडियो बताकर वायरल किया जा रहा है। धर्मपाल गुलाटी गुरुवार सुबह इस दुनिया में नहीं रहे। उन्हें हार्ट अटैक हुआ था। इससे पहले वह कोरोना को मात दे चुके थे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3omYszB