Type Here to Get Search Results !

अली गोनी नहीं राहुल वैद्य को 'बिग बॉस 14' जीतते हुए देखना चाहती हैं सोनाली फोगाट, शेयर किया यह वीडियो

'बिग बॉस 14' के फिनाले में बस कुछ ही दिन बाकी हैं और ऐसे में हर कोई अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए जमकर वोट कर रहा है। सोनाली फोगाट भी अब राहुल वैद्य के सपॉर्ट में उतर आई हैं और उनके लिए वोट करने की अपील की है। सोनाली फोगाट की राहुल के लिए यह वोट अपील थोड़ा हैरान करती हैं क्योंकि बिग बॉस के घर में वह अली गोनी को ज्यादा करीब मानती थीं। उन्होंने एक एपिसोड में अली से अपने प्यार का इज़हार भी किया था और कहा था कि वह उन्हें बहुत पसंद करती हैं। हालांकि राहुल वैद्य के साथ भी उनका बॉन्ड अच्छा था। रुबीना दिलैक के साथ झगड़े में जब पूरा घर सोनाली फोगाट के खिलाफ खड़ा था, तब सिर्फ राहुल वैद्य ही उनके साथ खड़े थे। बिग बॉस के घर में सोनाली जब भी अकेली पड़ीं तो उन्हें राहुल का साथ मिला और शायद उसी साथ का कर्ज चुकाने के लिए अब सोनाली राहुल के लिए वोट की अपील कर रही हैं। घर से बेघर होते वक्त भी सोनाली ने राहुल के माथे पर किस किया था। सोनाली फोगाट दिल से चाहती हैं कि राहुल वैद्य 'बिग बॉस 14' में बने रहें और इसके विनर भी बनें। उन्होंने बिग बॉस के सफर से एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें राहुल वैद्य 'झूम बराबर झूम' गाना गा रहे हैं और साथ में सोनाली फोगाट नाच रही हैं। पढ़ें: सोनाली ने की राहुल की तारीफ वीडियो शेयर कर सोनाली ने लिखा है, 'बिग बॉस' के दौरान के अपने पुराने दिन याद कर रही हूं। राहुल वैद्य कितने बढ़िया और दयालु हैं। आने वाले दिनों के लिए मेरा प्यार, सपॉर्ट और ढेर सारी शुभकामनाएं। प्लीज राहुल वैद्य के लिए वोट करें।' इन दिनों सोनाली फोगाट इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो शेयर कर रही हैं, जो खूब सुर्खियों में हैं:


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jvpEeA

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.