Type Here to Get Search Results !

बॉलिवुड की असली 'जलेबी बाई' हैं शिल्‍पा शेट्टी, ये वीडियोज देख तुरंत भागेंगे दुकान की ओर

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अपने से जुड़े वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी ने एक बार फिर जलेबी खाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इससे पहले वह कई बार ऐसे वीडियोज शेयर कर चुकी हैं। इससे पता चलता है कि ऐक्ट्रेस को जलेबियां बहुत पसंद है। इसके साथ ही उनके जलेबी खाने वाले वीडियो आपके मुंह में पानी जरूर ला देंगे। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह जलेबी और रबड़ी का स्वाद ले रही हैं। शिल्पा शेट्टी कहती हैं, 'आज संडे है तो बनता है, काफी दिनों से नहीं किया है। मेरे दोस्त ने लच्छा रबड़ी और गुड़ की रबड़ी भेजी है। दोनों में क्या अंतर है, मुझे नहीं पता है, चलो टेस्ट करके देखते हैं।' शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तरह-तरह के खाने-पीने का वीडियो पोस्ट शेयर करती हैं। इसी के साथ ही शिल्पा शेट्टी अपने वर्कआउट और योग वीडियो भी फैंस के लिए शेयर करती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी फिल्म हंगामा 2 में नजर आएंगी। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में परेश रावल मीजान जाफरी, और प्रनीता सुभाष महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी शब्बीर खान की फिल्म 'निकम्मा' में अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ नजर आएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cXOhzj

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.