Type Here to Get Search Results !

Bigg Boss 14 Grand Finale Date: 'बिग बॉस 14' को रिप्लेस करेगा माधुरी दीक्षित का शो, 22 फरवरी से 'बावरा दिल' की दस्तक

आखिरकार 'बिग बॉस 14' के फिनाले की डेट सामने आ गई है। सलमान खान के इस शो का फिनाले 21 फरवरी को होगा और उसी दिन पता चल जाएगा कि इस सीजन का विनर कौन होगा। 22 फरवरी से 'बावरा दिल' दरअसल 22 फरवरी से कलर्स पर एक नया शो शुरू हो रहा है, जिसका नाम है 'बावरा दिल'। इसे सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा। शो में किंजल धमेचा और आदित्य रेडिज लीड रोल में हैं। मेकर्स ने इस नए शो का प्रोमो भी रिलीज किया है। पढ़ें: 27 फरवरी से माधुरी दीक्षित का 'डांस दीवाने 3' वहीं 27 फरवरी से माधुरी दीक्षित का डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' भी शुरू हो रहा है जो वीकेंड पर रात 9 बजे कलर्स पर टेलिकास्ट किया जाएगा। शो में धर्मेश और तुषार कालिया, माधुरी के साथ जज बनेंगे, जबकि राघव जुयाल इसे होस्ट करेंगे। पढ़ें: 'बिग बॉस 14' के ऑन-एयर टाइम पर दोनों शोज का टेलिकास्ट अब ये दोनों टाइमिंग वही हैं, जिन पर 'बिग बॉस 14' टेलिकास्ट किया जाता है। भले ही अभी तक फिनाले की तारीख को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है, पर इन दो टीवी शोज के प्रोमो ने सलमान के शो के फिनाले की तारीख को कन्फर्म कर दिया है। सलमान भी 'वीकेंड का वार' में बस यही कहते नजर आए हैं कि 'बिग बॉस 14' के फिनाले में चंद दिन बाकी हैं। पढ़ें: फिनाले में चंद दिन, घर में बचे ये कंटेस्टेंट्स शो में फिलहाल अली गोनी, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, राखी सावंत और देवोलीना भट्टाचार्जी मौजूद हैं। हाल ही अर्शी घर से बेघर हो गईं। उनके बेघर होने के बाद घर में कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स और मेहमानों की एंट्री हुई है जो घरवालों को फिनाले तक सपॉर्ट करते नजर आएंगे। पर देखना यह होगा कि इस बार बिग बॉस का विनर कौन बनता है और टॉप 3 में कौन-कौन पहुंचते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cV5qJJ

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.