Type Here to Get Search Results !

Farmers Protest: मिया खलीफा ने अब प्रियंका चोपड़ा की खामोशी पर उठाए सवाल

पिछले दिनों पर पॉप सिंगर और ऐक्ट्रेस रिहाना के अलावा कभी पॉर्न ऐक्ट्रेस रहीं ने भी सपोर्ट में ट्वीट किया था। अब एक बार फिर मिया खलीफा ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया है। मिया ने अपने नए ट्वीट में पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह खामोश क्यों हैं? हालांकि इस ट्वीट पर कई लोगों ने मिया खलीफा को ही ट्रोल करते हुए बताया है कि प्रियंका काफी पहले किसान आंदोलन के सपोर्ट में ट्वीट कर चुकी हैं। मिया खलीफा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्या मिसेज जोनस कभी कुछ बोलेंगी? मुझे उत्सुकता है। यह मुझे बेरूत की बर्बादी पर शकीरा की खामोशी जैसा लग रहा है। खामोशी।' देखें, मिया खलीफा का ट्वीट: हालांकि इस ट्वीट पर कुछ यूजर्स ने प्रियंका की खामोशी पर सवाल भी उठाए लेकिन उन्होंने मिया को याद दिलाया कि प्रियंका पहले भी इस बारे में ट्वीट कर किसानों का समर्थन कर चुकी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अभी वह अपनी किताब के प्रमोशन में लगी हुई हैं। वह इसकी बिक्री में घाटा नहीं उठाना चाहती होंगी। हां, उन्होंने शुरूआत में इस बारे में बात की थी, उसके बाद नहीं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कई हफ्तों पहले बेमन से एक ट्वीट किया था जिसे गिना भी नहीं जा सकता।' बता दें कि प्रियंका ने 6 दिसंबर 2020 को दिलजीत दोसांझ का ट्वीट रीट्वीट किया था। इसमें प्रियंका ने किसानों का समर्थन करते हुए लिखा, 'हमारे किसान भारत के खाद्य जवान हैं। उनका डर दूर किया जाना चाहिए। उनकी मांगे पूरी होनी चाहिए। एक अच्छा लोकतंत्र होने के नाते हमें यह आश्वासन देना चाहिए कि इस समस्या का हल जल्द निकलेगा। '


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YUYKmF

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.