Type Here to Get Search Results !

Bigg Boss 14: घर में एंट्री करते ही कनेक्शन्स का 'मास्टर स्ट्रोक', राखी रोते हुए बोलीं- मैं नहीं जाऊंगी

'बिग बॉस 14' के फिनाले से कुछ ही दिन पहले बिग बॉस ने ऐसा मास्टर स्ट्रोक चला, जिससे घरवालों के होश ही उड़ गए। किसी ने सोचा नहीं था कि अचानक ही मिड वीक इविक्शन अनाउंस कर दिया जाएगा। जब वह पल आया तो सबके होश ही उड़ गए। राखी सावंत तो एक कोने में जाकर छिप गईं और रोते हुए बोलने लगीं, 'मैं नहीं जाऊंगी।' बिग बॉस ने सबको गार्डन एरिया में बुलाया मिड वीक इविक्शन के लिए बिग बॉस सभी घरवालों को गार्डन एरिया में इकट्ठा होने के लिए बोलते हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि बिग बॉस घर में मौजूदसात कंटेस्टेंट्स में से किसी एक का सफर यहीं खत्म करने का फैसला लेंगे। इसके बाद वह इस फैसले की जिम्मेदारी घर में कनेक्शन बनकर आए 6 प्रतिनिधियों पर छोड़ते हैं। कन्फेशन रूम में सुनाया कनेक्शन्स से फैसला मेकर्स ने आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सभी घरवाले गार्डन एरिया में मौजूद हैं। बिग बॉस मिड वीक इविक्शन की जिम्मेदारी घर में आए नए प्रतिनिधियों को दे रहे हैं। इसके बाद सभी प्रतिनिधियों यानी कनेक्शन्स-विंदू दारा सिंह, तोशी सबरी, ज्योतिका दिलैक, पारस छाबड़ा, जान कुमार सानू और राहुल महाजन को बारी-बारी से कन्फेशन रूम में बुलाया जाता है। ज्यादातर ने लिया अभिनव का नाम, हुए बेघर? बताया जा रहा है कि बिग बॉस इन सबसे उस कंटेस्टेंट का नाम बताने के लिए कहते हैं जिसका कॉन्टेंट के लिहाज से शो में सबसे कम योगदान रहा है। कन्फेशन रूम में राहुल महाजन, देवोलीना का नाम लेते हैं, जबकि जैस्मिन अभिनव शुक्ला का नाम लेती हैं। वहीं ज्योतिका, एजाज़ खान यानी उनकी प्रॉक्सी देवोलीना का नाम लेती हैं। तोशी सबरी, निक्की तंबोली का नाम लेते हैं। पढ़ें: लाइव फीड से गायब अभिनव शुक्ला बताया जा रहा है कि इसमें ज्यादातर लोग अभिनव शुक्ला का नाम लेते हैं। इसी आधार पर अभिनव शुक्ला का घर से बेघर कर दिया गया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, पर इसकी चर्चा ज़ोरों पर है कि अभिनव घर से बेघर हो गए हैं। 'बिग बॉस 14' की लाइव फीड में भी वह काफी वक्त से कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। इविक्शन से बचने के लिए कोने में छिपीं राखी, लगीं रोने राखी सावंत को लगने लगता है कि वह मिड वीक इविक्शन में बेघर होने वाली हैं। इससे उन्हें सदमा लग जाता है और डर के मारे एक कोने में बैठकर रोने लगती हैं। वह भगवान को याद करते हुए बोलती हैं, 'प्लीज भगवान बचा लो। मैं नहीं जाऊंगी।' फिनाले में जाएंगे 5 सदस्य, एक और होगा बेघर! वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के फिनाले में 5 सदस्य जाएंगे। फिनाले में सिर्फ एक ही हफ्ता बचा है। देखने वाली बात यह होगी कि अगले हफ्ते घर से कौन बेघर होता है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3tIicRE

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.