अमृता सिंह आज 9 फरवरी को अपना 63वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 80 के दशक की पॉप्युलर ऐक्ट्रेस में शुमार अमृता ने उम्र में करीब 12 साल छोटे सैफ अली खान से उस वक्त शादी कर ली, जब उनका करियर उड़ान पर था। घरवालों के खिलाफ जाकर दोनों ने साल 1991 में शादी रचा ली थी। हालांकि, बताया जाता है कि सैफ उनका पहला प्यार नहीं थे, बल्कि उनकी लाइफ में सबसे पहले एक क्रिकेटर की एंट्री हुई थी। बॉलिवुड में प्यार, मोहब्बत और रोमांस के किस्से खूब चलते रहते हैं। इनमें से एक किस्सा अमृता सिंह से भी जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान से पहले अमृता सिंह की लाइफ में एक क्रिकेटर की एंट्री हुई थी। बताया जाता है कि यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि इंडियन क्रिकेट के पोस्टर बॉय कहे जानेवाले खिलाड़ी रवि शास्त्री थे। वह ऐसा वक्त था जब अमृता सिंह अखबार और मैगज़ीन के पन्नों पर छाई रहती थीं। रवि शास्त्री के साथ रोमांस का किस्सा भी वहीं से सबकी जुबान पर आया जब दोनों ने एक मैगज़ीन कवर (Cine Blitz magazine, 1986 एडिशन) पर एकसाथ नजर आए थे। अमृता खूबसूरत और सफल ऐक्ट्रेसेस में से एक हुआ करती थीं तब और कहते हैं कि उन्हें देखते ही पहली नजर में रवि शास्त्री अपना दिल दे बैठे। दोनों के सीरियस अफेयर के किस्से भी खूब चले, लेकिन शायद भगवान को यह मंजूर न था। खबर है कि दोनों की सगाई भी हो चुकी थी और फिर अमृता की लाइफ में एक उथल-पुथल तब आया जब यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद रवि शास्त्री के इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरीं, 'मैं कोई ऐक्ट्रेस वाइफ नहीं चाहता। मेरी बीवी की पहली प्राथमिकता मेरा परिवार और घर होना चाहिए।' इसके बाद अमृता सिंह का भी जवाब आया। उन्होंने कहा, 'मैं भी अपने करियर में पूरी तरह से व्यस्त हूं, लेकिन मुझे यकीन है कि कुछ सालों बाद मैं फुल टाइम मदर और वाइफ बन सकती हूं।' इसके साथ ही इस लव स्टोरी का एंड हो गया और रवि शास्त्री ने 1990 में ऋतु से शादी रचा ली। हालांकि, 2012 में वे अलग भी हो गए। वहीं अमृता ने भी साल 1991 में सैफ अली खान से शादी रचाई और दोनों साल 2004 में अलग हो गए।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YXYFyD