Type Here to Get Search Results !

Bigg Boss: वो मौके जब 'हिंसक' हुए कंटेस्टेंट्स, किसी ने मरोड़ी बाजू तो किसी ने की गला दबाने की कोशिश!

'बिग बॉस' टीवी के इतिहास का सबसे विवादित और लड़ाई-झगड़ों वाला रियलिटी शो रहा है। हर सीजन में सलमान खान घरवालों की हरकतों के लिए उनकी क्लास लगाते हैं, पर हर बार कंटेस्टेंट्स हदें पार कर जाते हैं। एक-दूसरे पर लांछन लगाने से लेकर गालियां देने, हाथापाई और धक्का-मुक्की तो आम बात हो चुकी है।

Times when 'Bigg Boss' contestants got physically violent: हर सीजन की तरह ही 'बिग बॉस 14' में कुछ ऐसे वाकये देखने को मिले हैं जब कंटेस्टेंट्स सारी सीमाएं लांघते हुए हिंसक हो गए और हाथापाई पर उतर आए। यहां अब तक के ऐसे ही वाकयों के बारे में बता रहे हैं।


Bigg Boss: वो मौके जब 'हिंसक' हुए कंटेस्टेंट्स, किसी ने मरोड़ी बाजू तो किसी ने की गला दबाने की कोशिश!

'बिग बॉस' टीवी के इतिहास का सबसे विवादित और लड़ाई-झगड़ों वाला रियलिटी शो रहा है। हर सीजन में सलमान खान घरवालों की हरकतों के लिए उनकी क्लास लगाते हैं, पर हर बार कंटेस्टेंट्स हदें पार कर जाते हैं। एक-दूसरे पर लांछन लगाने से लेकर गालियां देने, हाथापाई और धक्का-मुक्की तो आम बात हो चुकी है।



​अर्शी और देवोलीना की लड़ाई-बर्तन तोड़े, खाना फेंका
​अर्शी और देवोलीना की लड़ाई-बर्तन तोड़े, खाना फेंका

'बिग बॉस 14' के हाल ही के एक एपिसोड में अर्शी खान और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच गंदी लड़ाई हो गई। अर्शी ने देवोलीना के परिवार को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी थी, जिससे देवोलीना भड़क गईं। उन्होंने ने सिर्फ किचन के बर्तन तोड़े बल्कि खाना भी फेंका। सभी ने देवोलीना को शांत करवानेकी कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकीं और चिल्लाने लगीं। देवोलीना और अर्शी के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। इस कारण देवोलीना को बिग बॉस ने फिनाले तक के लिए नॉमिनेट कर दिया।



​अर्शी की बदतमीजी, विकास ने पूल में दिया धक्का
​अर्शी की बदतमीजी, विकास ने पूल में दिया धक्का

विकास गुप्ता और अर्शी खान के बीच तो मुद्दा इतना गरमा गया था कि विकास ने उन्हें स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया था। दरअसल अर्शी बार-बार विकास को उकसा रही थीं। विकास पहले तो उन्हें नजरअंदाज करते रहे, पर जब अर्शी ने उनकी मां और परिवार को लेकर कुछ बातें कहीं तो विकास ने आपा खो दिया। तब उन्होंने गुस्से में आकर अर्शी खान को स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया था। इस वजह से बिग बॉस ने विकास गुप्ता को शो से निष्कासित कर दिया था।



​अली गोनी ने फेंका सामान, गिलास वॉल तोड़ने की कोशिश
​अली गोनी ने फेंका सामान, गिलास वॉल तोड़ने की कोशिश

अली गोनी भी कई बार बिग बॉस के घर में भिड़ चुके हैं। उन्होंने जब वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी तो कोरोना की गाइडलाइन्स के मद्देनजर अली को गिलास के बने रूम में क्वॉरंटीन किया गया था। वहां से वह एक टेलिफोन के जरिए ही घरवालों से बात कर पाते थे। उसके अंदर रहते-रहते अली इतने गुस्से में आ गए थे कि उन्होंने चीजें फेंकनी शुरू कर दी थीं और गिलास की दीवार तोड़ने की कोशिश की थी। इस वजह से बिग बॉस ने उन्हें खूब लताड़ा था।



​सिद्धार्थ शुक्ला ने मरोड़ी थी शहनाज की बाजू!
​सिद्धार्थ शुक्ला ने मरोड़ी थी शहनाज की बाजू!

पिछले सीजन यानी 'बिग बॉस 13' में भी बहुत झगड़े देखने को मिले। सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के बीच कई बार धक्का-मुक्की हुई। वहीं सिद्धार्थ ने एक बार हंसी-मजाक में ही शहनाज गिल की बाजू मोड़ दी थी और उन्हें जमीन पर लिटा दिया था। इस बात पर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग हुई थी और सिद्धार्थ को खूब सुनाया गया था।



​मधुरिमा ने विशाल की पैन से की पिटाई
​मधुरिमा ने विशाल की पैन से की पिटाई

13वें सीजन में ही मधुरिमा तुली ने विशाल आदित्य सिंह की पैन से पिटाई की थी, जिसे देख सभी हैरान रह गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और बिग बॉस ने मधुरिमा व विशाल को कड़ी सजा दी थी।



​जब बानी ने दबा दिया था लोपामुद्रा का गला!
​जब बानी ने दबा दिया था लोपामुद्रा का गला!

'बिग बॉस 10' में बीबी कॉल सेंटर टास्क के बाद बानी जे और लोपामुद्रा राउत के बीच लड़ाई ने इतना भयानक रूप ले लिया था कि बानी ने लगभग लोपामुद्रा का गला ही दबा दिया था। हालांकि यह एक टास्क के दौरान था, पर खूब बवाल मचा था।



​सोनाली राउत ने अली को जड़ा था तमाचा
​सोनाली राउत ने अली को जड़ा था तमाचा

'बिग बॉस 8' में अली कुली मिर्जा और सोनाली राउत के बीज गंभीर झगड़ा देखने को मिला। अली कुली मिर्जा ने सोनाली राउत पर कुछ आपत्तिजनक कॉमेंट कर दिए थे। इससे सोनाली ने आपा खो दिया उन्होंने हिंसक रूप लेते हुए अली को जोरदार तमाचा जड़ दिया। इसके बाद अली ने बिग बॉस के घर से भागने की कोशिश भी की थी।



​सोफिया की अरमान के खिलाफ FIR, बिग बॉस से हुई गिरफ्तारी
​सोफिया की अरमान के खिलाफ FIR, बिग बॉस से हुई गिरफ्तारी

'बिग बॉस 7' में सोफिया हयात और अरमान कोहली के बीच खूब लड़ाई हुई। सोफिया ने उस वक्त बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अरमान कोहली गाली-गलौज और मार-पीट करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद अरमान को 'बिग बॉस' के घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया था।



KRK ने रोहित वर्मा पर फेंककर मारी थी बोतल
KRK ने रोहित वर्मा पर फेंककर मारी थी बोतल

शो के तीसरे सीजन में कमाल आर खान ने खूब बखेड़ा खड़ा किया था। लेकिन हद तो तब हो गई थी जब उन्होंने को-कंटेस्टेंट रोहित वर्मा पर बोतल फेंक कर मारी पर वह शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को जाकर लगी। शमिता भी 'बिग बॉस 3' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3pWOg2d

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.