Type Here to Get Search Results !

मलाइका अरोड़ा ने तस्वीर के साथ लिखा ऐसा कैप्शन, लोग बोले- अर्जुन कपूर की तरफ है इशारा

मलाइका अरोड़ा फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी पॉप्युलैरिटी जबरदस्त है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट, जिम सेशन से लेकर बीच वकेशन हमेशा चर्चा में रहते हैं। मलाइका अर्जुन कपूर से रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। रीसेंटली उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है। इसके कैप्शन को देखकर लोग गेस कर रहे हैं कि क्या ये उन्होंने अर्जुन के लिए लिखा है? मलाइका ने पोस्ट की है प्यारी तस्वीर मलाइका ने चेहरा छिपाए हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, तुम्हारी वजह से मैं शरमा गई बेबी। मलाइका ने पोस्ट में तस्वीर क्लिक करने वाले को क्रेडिट नहीं दिया है। तस्वीर लाइक करने वालों में अर्जुन कपूर का नाम है। लोग कयास लगा रहे हैं कि फोटो ने अर्जुन ने क्लिक किया है और मलाइका ने कैप्शन उनके लिए ही लिखा है। मलाइका-अर्जुन शेयर करते हैं साथ में तस्वीर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपनी नजदीकी दुनिया से छिपाते नहीं हैं। वे अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। दोनों साथ में वकेशन की तस्वीरें भी अपने फैन्स के लिए पोस्ट करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने बताया था कि क्वॉरंटाइन पीरियड में अर्जुन उनके साथ थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3tyfMoT

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.