Type Here to Get Search Results !

जान्हवी कपूर सड़क पर ई-रिक्शा चलाती नजर आईं, वीडियो में पीछे बैठी दिखीं दो सवारियां

जान्हवी कपूर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें वह ई-रिक्शा चलाती दिख रही हैं। ये कारनामा उन्होंने अपनी फिल्म के सेट पर कर दिखाया है। इस रिक्शा में पीछे कुछ और लोग सवार नजर आ रहे हैं। जान्हवी इस वक्त अपनी फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग कर रही हैं। सेट से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो मजेदार हैं। इस सेट से आया यह वीडियो फैन्स का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें कुर्ता-सलवार और दुपट्टे में नजर आ रही हैं और सड़क पर ई-रिक्शा चलाती दिख रही हैं। इसे पोस्ट करते हुए जान्हवी कपूर ने लिखा है- फिल्म शूट्स फ़न होते हैं। जान्हवी ने ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'धड़क ' शे बॉलिवुड डेब्यू की थी। वह कार्तिक आर्यन के साथ अगली फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आनेवाली हैं। इसके अलावा जान्हवी के हाथों में करण जौहर की 'तख्त' भी है। इसी के साथ जान्हवी की बहन खुशी कपूर के भी बॉलिवुड में एंट्री की चर्चा पिछले कुछ समय से काफी तेज हो गई है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3a6yb4u

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.