हाल ही में नोरा फतेही ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। नोरा फतेही के लिए एक सरप्राइज़ बर्थडे बैश भी रखा गया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त सुर्खियों में है। इस वीडियो में नोरा के लिए उनके दोस्त कुछ खास तैयारी किए नजर आ रहे हैं। सरप्राइज़ बर्थडे सेलिब्रेशन का मजा ही कुछ और है, जिसका लुत्फ नोरा ने भी इस बार उठाया। नोरा के लिए यह सरप्राइज़ प्लान मैड स्टूडियो में किया गया था, जहां उनके आने से पहले ही केक और बलून्स पहले से तैयार थे। दरवाजा खोलकर जैसे ही नोरा एंट्री करती हैं, उन्हें अपना बर्थडे केक नजर आता है। हालांकि, फैन्स इस वीडियो का खूब मजाक बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस बात को लेकर उनकी इस सरप्राइज़ पार्टी का मजाक बना रहे हैं कि यह नोरा को बिल्कुल सरप्राइज नहीं लगा। इस वीडियो के अंत में नोरा कैमरे के सामने पोज़ देती दिख रही हैं और अचानक से वह लड़ख़ड़ा जाती हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी ऊंची हील को लेकर भी कॉमेंट कर रहे हैं, कि इसकी वजह से तो वह नहीं गिरीं? बता दें कि हाल ही में 6 फरवरी को नोरा फतेही ने धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है और अपनों के साथ मिलकर धमाकेदार पार्टी भी की है। इस वक्त नोरा अपने ऐल्बम 'छोड़ देंगे' को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3d2K9xQ