एजाज़ खान और पवित्रा पुनिया एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए हैं और अब दोनों जल्द ही शादी करने का प्लान बना रहे हैं। एजाज़ ने कहा है कि अगर सबकुछ सही रहा तो दोनों इस साल शादी कर लेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि शादी के लिए अभी उन्हें बहुत पापड़ बेलने होंगे। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में एजाज़ खान से जब पूछा गया कि क्या वह पवित्रा संग अपने रिश्ते को आगे ले जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, 'अभी बहुत पापड़ बेलने हैं शादी के लिए। शादी इंशाल्लाह होगी और बहुत सही वक्त पर होगी। हम बस शुक्र मना रहे हैं कि अगर सब सही रहा तो इस साल शादी कर लेंगे। अभी हमारे घरवाले बहुत फैले हुए हैं। पहले उन्हें समेट लें फिर इसके बारे में सोचेंगे।' वहीं इस बारे में पवित्रा ने कहा, 'जल्द ही ये सारी चीजें होंगी। हम भविष्य तो नहीं बता सकते कि आगे क्या होगा, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि सब अच्छा हो। पढ़ें: एजाज़ और पवित्रा से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी-अपनी फैमिली को एक-दूसरे से मिलवा दिया तो एजाज़ ने कहा, 'मेरा भाई और कजन पवित्रा से मिले हैं। मैं पवित्रा के भाई से भी मिला हूं। वो हो चुका है और बाकी लोगों को मिलवाने की प्लानिंग चल रही है। देवोलीना के गेम पर यह बोले एजाज़ और पवित्रा बता दें कि एजाज़ खान अपने कुछ प्रफेशनल कमिटमेंट्स के चलते फिलहाल 'बिग बॉस 14' से बाहर हैं और उनकी जगह शो में देवोलीना भट्टाचार्जी बतौर प्रॉक्सी खेल रही हैं। इस बार में जहां पवित्रा ने कहा कि देवोलीना एकदम एजाज़ की पर्सनैलिटी के उलट खेल रही हैं। हालांकि उन्होंने माना कि देवोलीना शो में अच्छा कॉन्टेंट दे रही हैं। वही एजाज़ ने कहा कि उन्होंने बाहर आने के बाद 'बिग बॉस 14' नहीं देखा है और अब अगर उन्हें दोबारा घर के अंदर जाना हुआ तो दोबारा एपिसोड्स देखने होंगे और वह इसके लिए एकदम तैयार हैं। इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए करें।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2N9PCbn