भारत में कोरोना वायरस की एंट्री को करीब एक साल का वक्त हो गया है। दुनियाभर में हजारों लोगों की इसके कारण मौत हो गई तो कइयों ने इसका डटकर सामना किया। आम लोग हों या फिर सिलेब्रिटीज, कोरोना से हर कोई प्रभावित हुआ। इनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह समेत तमाम सिलेब्स शामिल हैं। इस बीच तमिल सुपरस्टार सूर्या ने ट्वीट कर बताया कि वह कोविड-19 पॉजिटिव हैं। उन्होंने तमिल में फैंस के लिए एक मेसेज लिखा। उन्होंने बताया कि वह कोरोना से जूझ रहे हैं और उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। लाइफ नहीं हुई है नॉर्मल सूर्या ने आगे बताया कि हमें एहसास है कि लाइफ अब तक नॉर्मल नहीं हुई है। डर के साथ पैरालाइज नहीं हो सकता। सुरक्षा और ध्यान जरूरी है। डेडिकेटेड सपॉर्टिव डॉक्टरों को प्यार और थैंक्स। लोगों ने की स्वस्थ होने की कामना फिल्ममेकर राजशेखर ने ट्विटर पर ट्रांसलेटेड ट्वीट शेयर और लिखा कि भाइयों और बहनों, अन्ना ठीक हैं और चिंता करने की बात नहीं है। वहीं, तमाम दूसरे लोगों ने भी ऐक्टर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वर्क फ्रंट की बात करें तो सूर्या की आखिरी रिलीज Soorarai Pottru ऑस्कर्स की रेस में है। यह फिल्म बेस्ट ऐक्टर, बेस्ट ऐक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट ऑरिजनल स्कोर जैसी कैटिगरी में नॉमिनेट हुई है। फिल्म में परेश रावल, अपर्णा और मोहन बाबू जैसे ऐक्टर्स भी अहम किरदारों में हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3pZG8ht