करीना कपूर खान और सैफ अली खान इसी महीने अपने दूसरे बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में करीना को शहर में रूटीन चेकअप के लिए क्लिनिक में जाते हुए देखा गया। हमेशा की तरह करीना इस बार भी कूल लुक में नजर आईं। कोरोना को देखते हुए उन्हें फेस मास्क लगा रखा था। बताया जा रहा है कि वह दूसरे बच्चे के आने से पहले उसके लिए सारी तैयारियां करने में जुट गई हैं। पैटरनिटी लीव के लिए तैयार सैफ करीना अभी से घर डेकोरेट करवा रही हैं और अपने बच्चे के लिए उन्होंने पालना भी खरीद लिया है। वहीं, सैफ भी पैटरनिटी लीव लेने जा रहे हैं ताकि वह अपने बच्चे के साथ समय बिता सकें। उनका मानना है कि अगर आप अपने बच्चे को बढ़ते हुए नहीं देखते हैं तो आप गलती कर रहे हैं। सैफ के साथ मौजूद हैं पुलिसवाले करीना के साथ-साथ सैफ को भी शहर में दूसरी जगह पपराजियों ने स्पॉट किया। उनके साथ पुलिसवाले भी मौजूद थे। बता दें, वेब सीरीज 'तांडव' की टीम को मिली धमकी के बाद ऐक्टर की सिक्यॉरिटी बढ़ा दी गई है। इन फिल्मों में दिखेंगे करीना और सैफ वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना ने आमिर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म का डायरेक्शन अद्वैत चंदन कर रहे हैं। वहीं, सैफ अब 'भूत पुलिस' और 'आदिपुरुष' जैसे प्रॉजेक्ट्स में नजर आएंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3oV9Z9b