Type Here to Get Search Results !

निक जोनस के साथ लंच पर गईं मां तो प्रियंका चोपड़ा ने करवाई थी जासूसी, बताई मजेदार वजह

की किताब 'अनफिनिश्ड' रिलीज होने के बाद से उनकी लाइफ से जुड़े कई किस्से सुर्खियों में हैं। पीसी ने इसमें अपनी जिंदगी की अहम घटनाओं का जिक्र किया है। प्रियंका ने अपने पति निक जोनस से भी जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग इंसिडेंट्स बताए हैं। निक के इंडिया आने पर प्रियंका को थी इस बात की फिक्र प्रियंका और निक ने डेटिंग शुरू की तो निक भारत आकर पीसी की मॉम से मिलना चाहते थे। प्रियंका उनसे शादी का फैसला ले चुकी थीं साथ ही नर्वस भी थीं। भारत आकर निक मुंबई को देखकर हैरान रह गए थे। वहीं प्रियंका को बस ये फिक्र थी जब वह वर्क कमिटमेंट्स के लिए निक को छोड़कर जाएंगी तो क्या होगा। प्रियंका को डर था कि लंच पर ना हो जाए कोई गड़बड़ इस पर निक ने कहा कि वह उनकी मां मधु चोपड़ा के साथ लंच पर चले जाएंगे। इस बात से प्रियंका और परेशान हो गई थीं। प्रियंका ने अपनी बुक में लिखा है, कुछ लोगों को लग सकता है, अरे वाह कितना बढ़िया है। मुझे नहीं लगा था। मैं टेंशन में आ गई थी। वह मेरी मां को लंच पर क्यों ले जाना चाहता होगा? वे क्या बातें करेंगे? कहीं उन दोनों में से कोई ऐसी बात तो नहीं कर देगा जिससे मुझे शर्मिंदा होना पड़े। प्रियंका ने रेस्ट्रॉन्ट में भेज दिया था जासूस, मंगवाई थीं तस्वीरें प्रियंका आगे लिखती हैं, उस दोपहर मैं 20 लोगों से घिरी मीटिंग में बैठी थी और यही सोचती रही कि निक और मेरी मॉम उस टाइम क्या कर रहे होंगे। मैं ज्यादा देर तक इस सस्पेंस को नहीं झेल पाई और अपनी सिक्यॉरिटी टीम के एक सदस्य को उस रेस्ट्रॉन्ट में तस्वीरें लेने भेज दिया जहां वे गए थे। उन पर जासूसी करने के लिए भी ताकि अपनी 'क्वॉन्टिको' स्किल्स से उनकी बॉडी लैंग्वेज को समझ सकूं। हालांकि निक प्रियंका की मॉम को लंच पर इसलिए ले गए थे कि वह उनसे शादी की परमिशन ले सकें। निक जून 2018 में आए थे इसके बाद अगस्त में उनकी रोका सेरिमनी हुई और दिसंबर में शादी हो गई।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2LDs9Pe

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.