आमिर खान की बेटी ने कजन जैन मैरी खान की शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में उनके साथ आमिर खान के कोच नूपुर शिखारे हैं। इरा और नूपुर के डेटिंग के चर्चे लंबे वक्त से हैं। वहीं जैन ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें भी साथ दिखाई दे रहे हैं। नूपुर शिखारे ने खींचा लोगों का ध्यान इरा ने तस्वीरों के साथ लिखा है, इन खूबसूरत लोगों और उनके खूबसूरत रिलेशनशिप के लिए मैं सिर्फ यही कहना चाहूंगी... फाइनली। तस्वीरों में आमिर के फिटनेस कोच नूपुर शिखारे भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरा और नूपुर बीते छह महीनों से डेटिंग कर रहे हैं। खबरें थीं कि दोनों लॉकडाउन के दौरान नजदीक आए। इरा और नूपुर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। रिलेशनशिप को लेकर ओपन रही हैं इरा आमिर खान की बेटी इरा अपने रिलेशनशिप को लेकर पहले भी ओपन रही हैं। 2019 में उनका बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी से ब्रेकअप हो चुका है। वह मिशाल के साथ दो साल तक रिलेशनशिप में थीं। इरा अपने डिप्रेशन के बारे में भी सोशल मीडिया पर खुलकर बोल चुकी हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2MQWHO1