हॉलिवुड की मशहूर ऐक्शन सीरीज की अगली फिल्म 'F9' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी और इसका ऐक्शन से भरपूर टीजर फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में एक बार फिर फास्ट ऐंड फ्यूरियस फैमिली के मेंबर एक साथ दिखाई देने वाले हैं। इस 30 सेकेंड के टीजर में पिछली बार से भी ज्यादा ऐक्शन दिखाई देगा। फिल्म का मुख्य आकर्षण इस बार होने वाले हैं। फिल्म के टीजर की शुरुआत में और की जोड़ी आपस में पुरानी यादें ताजा करते हुए दिखाई देती है। इसमें दिखाया गया है कि पूरा परिवार एक साथ दिखाई दे रहा है। विन डीजल का कैरक्टर टॉरेटो का डायलॉग शुरू होता है, 'दुनिया एक तरह से बदलती है लेकिन एक चीज है जो हमेशा एक सी रहती है।' इसके बाद बहुत सारे हाई स्पीड ऐक्शन देखने को मिलते हैं। देखें, 'F9' का टीजर: इस बार फास्ट ऐंड फ्यूरियस की इस फिल्म में टायरीज गिब्सन, क्रिस ब्रिगेज, सुंग कांग, चार्लीज थेरॉन, हेलन मिरेन, जॉर्डाना ब्रूस्टर, नैटली एमैनुएल और खास तौर पर जॉन सीना दिखाई देने वाले हैं। जस्टिन लिन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2020 में ही रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई थी। अब यह इस साल 28 मई को रिलीज होगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Z0Z82Z