करीना कपूर और सैफ अली खान के घर बहुत जल्द नया मेहमान आनेवाला है। खबर है कि अगले सप्ताह करीना और सैफ अपने नए बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। बॉलिवुड लाइफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले वीक करीना अपने इस दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। कहा जा रहा है कि करीना अपने दूसरे बच्चे के आने से पहले उसके लिए सारी तैयारी करने में जुट गई हैं। इसी के साथ वह अपने प्रफेशनल काम को भी खत्म करने में जुट गई हैं। खबरों के मुताबिक, करीना अपने इस बच्चे के आने से पहले उसके लिए घर डेकोरेट करवा रही हैं और अपने नन्हे-मुन्ने के लिए उन्होंने पालना भी खरीद लिया है। कहा जा रहा है सैफ जल्द ही अपने प्रफेशनल कमिटमेंट्स खत्म कर अपनी फैमिली को जॉइन करेंगे। करीना ने अपनी बातचीत में कहा है कि वह इस प्रेग्नेंसी में पिछली बार की तरह नर्वस नहीं हैं। अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी के समय वह ज्यादा घबराई हुईं और नर्वस थीं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39YHofa