फराह खान और शिल्पा शेट्टी के बीच उनके ऐड शूट के सेट पर मजेदार बातचीत हुई। इस वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसमें शिल्पा अपने शॉट का इंतजार करती नजर आ रही हैं और तभी फराह वहां आकर आरोप लगाती हैं कि शिल्पा ने उनका प्रॉजेक्ट छीन लिया। फराह ने कहा, 'ये ऐड पहले मैं करने वाली थी। इसने मेरे पेट पे लात मारी है। इसके बाद अपनी कमर दिखाते हुए शिल्पा कहती हैं, 'पापी पेट का सवाल है। वैसे ये ऐड मुझे पेट की वजह से ही मिला है।' इसके बाद दोनों कहती हैं कि वे साथ में ऐड करेंगी। शिल्पा का मजेदार कैप्शन शिल्पा ने वीडियो पर कैप्शन दिया, 'चुरा के ऐड मेरा.. फराह खान चली!!!! जब काम मजेदार बन जाए।' इसके बाद फराह ने हंसी वाला इमोजी बनाते हुए कॉमेंट किया, 'फाइनली! तुम्हारा मैनेजर और तुम्हारे ऐड्स मिल गए।' आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने इस पर दिल वाले इमोजी बनाए। इन फिल्मों में दिखेंगी शिल्पावर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा लंबे वक्त बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। वह अब फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' में परेश रावल, मीजान जाफरी जैसे ऐक्टर्स के साथ दिखेंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Z3i7dj