Type Here to Get Search Results !

अपने जीजू निक जोनस के लिए रणवीर सिंह का खास गिफ्ट, प्रियंका के पति हंसते हुए बोले- पसंद आया

बॉलिवुड स्‍टार रणवीर सिंह की प्रियंका चोपड़ा के साथ काफी अच्‍छी बॉन्‍डिंग है। यही नहीं, उनके पति निक जोनस के साथ भी 'पद्मावत' स्‍टार का ब्रोमांस आए दिन देखने को मिल जाता है। रणवीर अक्‍सर सोशल मीडिया पर मजेदार कॉमेंट्स के जरिए अपने जीजू निक को चिढ़ाते दिखते हैं। हालांकि, अब उन्‍होंने बुधवार को निक को कुछ 'मीठे' तरीके से ट्रीट करने के बारे में सोचा। रणवीर ने शेयर की तस्‍वीर रणवीर ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरीज में चॉकलेट के कस्‍टमाइज जार की एक तस्‍वीर शेयर की जिसमें निक जोनस की तस्‍वीर बनी हुई है। इसके साथ ही उनका नाम ब्‍लैक और रेड कलर में लिखा है। जीजू के लिए रणवीर की खास पेशकश इसके साथ रणवीर ने कैप्‍शन दिया, 'खास अपने जीजू के लिए! निक जोनस खास असाइनमेंट आ रहा है।' इस पर प्रियंका के पति को भी हंसी आ गई। उन्‍होंने स्‍टोरी को शेयर करते हुए लिखा, 'लव इट ब्रो!' इसके साथ उन्‍होंने हंसने वाला इमोजी बनाया। निक ने रणवीर से पूछा थाबता दें, रणवीर का यह पोस्‍ट तब आया है जब कुछ दिनों पहले निक ने ऐक्‍टर से पर्सनलाज्‍ड जार के बारे में पूछा था। अब ऐसा लग रहा है कि रणवीर बिल्‍कुल भी अपने जीजू को निराश करने के मूड में नहीं थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3tJ6pmg

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.