Type Here to Get Search Results !

Mahesh Babu Namrata Shirodkar Anniversary: शादी को 16 साल पूरे, कपल ने एक-दूसरे को यूं दी बधाई

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू और ऐक्‍ट्रेस नम्रता शिरोडकर बुधवार को अपनी वेडिंग ऐनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। कपल ने अपनी शादी के 16 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर दोनों ने एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पोस्‍ट्स शेयर किए। महेश बाबू ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर नम्रता शिरोडकर के साथ एक तस्‍वीर शेयर की। इसमें नम्रता कैमरे की ओर देखते हुए हंस रही हैं जबकि महेश उन्‍हें सिर पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ ऐक्‍टर ने कैप्‍शन दिया, '16वीं सालगिरह मुबारक हो। हमारा प्यार हमेशा-हमेशा के लिए है।' नम्रता ने भी शेयर की पुरानी तस्‍वीर वहीं, नम्रता शिरोडकर ने भी एक पुरानी पिक्‍चर शेयर की जिसमें वह महेश बाबू के गाल पर किस करती दिख रही हैं। इसके साथ उन्‍होंने लिखा, 'ये 16 साल कैसे गुजर गए, पता ही नहीं चला। सफल शादी की इस रेसिपी में थोड़ा सा प्यार, थोड़ा सा भरोसा और खूब सारे इमोशन हैं। हम ऐसे ही हमेशा साथ रहें। 16वीं सालगिरह की शुभकामनाएं महेश... मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।' बच्‍चों के साथ सेलिब्रेशनइसके बाद नम्रता ने एक और पोस्‍ट शेयर किया जिसमें कपल अपने बच्‍चों के साथ नजर आ रहा है। इस पर ऐक्‍ट्रेस ने कैप्‍शन दिया, 'एकसाथ होना हमारी फेवरिट जगह होती है। खास दिन को हम बच्‍चों के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं।' लोग दे रहे हैं बधाई अब इन पोस्‍ट्स को दोनों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लोग कपल को अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं। बता दें, महेश बाबू अपनी प्रफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को भी अच्‍छे तरीके से हैंडल करते हैं। वह परिवार को पूरा समय देते हैं। बॉलिवुड में कर सकते हैं एंट्री ऐसी चर्चा है कि महेश बाबू जल्द ही बॉलिवुड में भी अपना डेब्‍यू कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मधु मेंटाना ने उन्‍हें अपनी 3डी रामायण के लिए अप्रोच किया है। इस फिल्म में रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण भी अहम किरदारों में होंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aOzX9C

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.