Type Here to Get Search Results !

Nora Fatehi Birthday: नोरा फतेही ने खूब किया स्ट्रगल, कभी कॉफी शॉप में नौकरी तो कभी लौटरी बेचने का काम

बॉलिवुड की डांस सनसनी नोरा फतेही 6 फरवरी 2021 को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने किलर डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही ने काफी संघर्ष किया है। अब वह सफलता की ऊंचाई पर हैं लेकिन नोरा के बारे में ऐसी बहुत सी बाते हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं। आइए, बर्थडे पर नोरा के बारे में जानते हैं कुछ ऐसी ही बातें जो आपको नहीं पता होंगी।

बॉलिवुड डांस सेंसेशन नोरा फतेही के करोड़ों फैन्स हैं। हालांकि नोरा ने इस सक्सेस के लिए काफी स्ट्रगल किया है। आइए, बर्थडे पर जानते हैं नोरा के बारे में ऐसी बातें जो कम ही लोग जानते हैं।


Nora Fatehi Birthday: नोरा फतेही ने खूब किया स्ट्रगल, कभी कॉफी शॉप में नौकरी तो कभी लौटरी बेचने का काम

बॉलिवुड की डांस सनसनी नोरा फतेही 6 फरवरी 2021 को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने किलर डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही ने काफी संघर्ष किया है। अब वह सफलता की ऊंचाई पर हैं लेकिन नोरा के बारे में ऐसी बहुत सी बाते हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं। आइए, बर्थडे पर नोरा के बारे में जानते हैं कुछ ऐसी ही बातें जो आपको नहीं पता होंगी।



नोरा फतेही का है भारत से खास नाता
नोरा फतेही का है भारत से खास नाता

नोरा का जन्म कनाडा में हुआ था और उनकी फैमिली मोरक्कन है। हालांकि कम ही लोगों को पता है कि नोरा का भारत से भी एक खास नाता है। नोरा की मां भारतीय मूल के परिवार की तीसरी पीढ़ी से ताल्लुक रखती हैं।



नोरा ने नहीं ली है डांस की ट्रेनिंग
नोरा ने नहीं ली है डांस की ट्रेनिंग

भले ही आज नोरा के डांस के दुनियाभर में प्रशंसक हों लेकिन कम ही लोगों को पता है कि नोरा ने कभी भी डांस की कोई ट्रेनिंग नहीं ली है। नोरा ने अपनी पढ़ाई के दौरान ही इंटरनेट पर वीडियो देखकर बेली डांसिंग सीखा। नोरा आज भी खुद ही घंटों डांस की ट्रेनिंग करती हैं।



मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए आई थीं इंडिया
मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए आई थीं इंडिया

नोरा को एक मॉडलिंग एजेंसी ने कुछ ब्रैंड्स के विज्ञापन के लिए इंडिया भेजा था। नोरा ने कई ब्रैंड्स के लिए विज्ञापन करने के बाद इंडिया में ही अपना करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने साल 2014 में फिल्म 'रोर' से फिल्मों में डेब्यू किया था।



रिऐलिटी शो ने बदली किस्मत
रिऐलिटी शो ने बदली किस्मत

नोरा ने कुछ फिल्मों में तो काम किया था लेकिन तब भी अपनी पहचान नहीं बना पाई थीं। इसके बाद बिग बॉस के सीजन 9 में नोरा ने भाग लिया तो लोग उन्हें घर-घर में पहचानने लगे। इसके अलावा नोरा 'झलक दिखला जा' डांस रिऐलिटी शो में भी भाग लिया और अपनी डांसिंग स्किल्स से सबको इंप्रेस किया।



कॉफी शॉप से लेकर लॉटरी बेचने का भी किया काम
कॉफी शॉप से लेकर लॉटरी बेचने का भी किया काम

एक समय नोरा फतेही ने काफी स्ट्रगल किया है। एक इंटरव्यू में नोरा ने बताया कि स्ट्रगल के दिनों में वह 8 लड़कियों के साथ एक अपार्टमेंट में रहती थीं। इसके अलावा उन्होंने खर्च चलाने के लिए एक कॉफी शॉप में काम करने से लेकर लॉटरी बेचने का भी काम किया। हालांकि यह काम नोरा ने काफी कम समय के लिए किए थे।



प्रिंस नरूला और अंगद बेदी से जुड़ चुका है नाम
प्रिंस नरूला और अंगद बेदी से जुड़ चुका है नाम

एक समय नोरा के अफेयर के चर्चे प्रिंस नरूला और अंगद बेदी के साथ रह चुके हैं। कहते हैं नोरा ने अंगद को काफी समय डेट किया था लेकिन अंगद फिर नेहा धूपिया को डेट करने लगे। अब प्रिंस नरूला और अंगद बेदी दोनों की शादी हो चुकी है। हालांकि नोरा अभी भी सिंगल हैं।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Lp67j8

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.