बॉलिवुड ऐक्टर जॉन अब्राहम ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में की हैं लेकिन उनकी ऐक्शन फिल्म 'धूम' के स्टंट सीन आज भी याद किए जाते हैं। अब जॉन एक बार फिर एक ऐक्शन फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं जिसमें वह फिर से बाइक पर स्टंट सीन करते नजर आएंगे। (All Pics by Ranjit Kumar)फिल्म धूम में जॉन अब्राहम बाइक पर ऐक्शन करते नजर आए थे। अब एक बार फिर वह अपनी अगली फिल्म अटैक में बाइक पर स्टंट करते नजर आएंगे। हाल में जॉन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह शूटिंग के दौरान गुरुग्राम की सड़कों पर बाइक चलाते नजर आए हैं।

बॉलिवुड ऐक्टर जॉन अब्राहम ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में की हैं लेकिन उनकी ऐक्शन फिल्म 'धूम' के स्टंट सीन आज भी याद किए जाते हैं। अब जॉन एक बार फिर एक ऐक्शन फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं जिसमें वह फिर से बाइक पर स्टंट सीन करते नजर आएंगे। (All Pics by Ranjit Kumar)
'अटैक' की कर रहे हैं शूटिंग

जॉन अभी अपनी फिल्म 'अटैक' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्हें फिल्म का एक ऐक्शन सीन करते हुए गुरुग्राम में देखा गया है। इस सीन के लिए जॉन बाइक पर स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
10 दिनों तक चलेगी शूटिंग

जैकलीन और रकुलप्रीत आएंगी नजर

लक्ष्य राज आनंद के डायरेक्शन में बन रही 'अटैक' में जॉन अब्राहम के साथ रकुलप्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। इसके अलावा जॉन की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' भी इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aJsAA2