Type Here to Get Search Results !

'थोड़ा थोड़ा प्यार': सिद्धार्थ मल्होत्रा के म्यूजिक वीडियो का टीजर रिलीज, नेहा शर्मा संग दिखी लवली केमिस्ट्री

बॉलिवुड ऐक्टर इस समय लखनऊ में अपनी अपकमिंग 'मिशन मजनू' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपने दूसरे म्यूजिक वीडियो '' का टीजर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा का पहला म्यूजिक वीडियो 'छल्लों के निशान' पहले रिलीज हो चुका है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर म्यूजिक वीडियो 'थोड़ा थोड़ा प्यार' का टीजर शेयर किया है। इस म्यूजिक वीडियो में ऐक्ट्रेस भी हैं। 'थोड़ा थोड़ा प्यार' को बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के पहले म्यूजिक वीडियो 'छल्लों के निशान' को भी डायरेक्ट किया था। इस म्यूजिक वीडियो के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं, नीलेश आहूजा ने कंपोज किया है और स्टेबिन बेन ने गाया है। इसे 12 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा और नेहा शर्मा के म्यूजिक वीडियो 'थोड़ा थोड़ा प्यार' के टीजर में आप देख सकते हैं कि दोनों के बीच प्यारी केमिस्ट्री दिख रही है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा एक कॉफी शॉप के मालिक है और नेहा शर्मा कॉफी पीने आती हैं और दोनों रेगुलर मिलते हैं। इस तरह दोनों एक-दूसरे प्यार करने लगते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म 'मिशन मजून' में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को शांतनू बागची डायरेक्ट कर रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म के अलावा 'थैंक गॉड', 'शेरशाह' और 'आंखे 2' जैसी फिल्मों में काम करते दिखाई देंगे।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cKZFOR

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.