Type Here to Get Search Results !

VIDEO: सोनाली फोगाट ने किया ऐसा डांस, भड़क गए यूजर्स और कर दिए ऐसे कॉमेंट

'बिग बॉस 14' से बाहर आने के बाद सोनाली फोगाट एक अलग ही अवतार में नजर आ रही हैं। उनके बदले अंदाज और तेवर सभी को हैरत में डाल रहे हैं। वह अब सोशल मीडिया पर और भी ऐक्टिव हो गई हैं। सोनाली इन दिनों अपने एक डांस वीडियो लेकर चर्चा में हैं, जो उन्होंने हाल ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाली फोगाट 'गिला गिला दिल गिला' पर जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। पढ़ें:कुछ लोगों ने की तारीफ तो कुछ ने यूं किया शेम जहां बहुत से लोग सोनाली के डांस की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें परिवार और बेटी संभालने की सलाह दे डाली। वहीं एक यूजर ने तो यह कॉमेंट कर दिया कि कोई इनका इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करवा दे। कई लोग ऐसे थे जिन्होंने सोनाली के बिंदास अंदाज की तारीफ की और कहा कि उन्हें अपनी मर्जी से लाइफ जीने का हक है। सोनाली फोगाट आए दिन अपने डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं, जिन्हें मिक्स्ड रिऐक्शन्स मिल रहे हैं। पढ़ें: सोनाली कुछ हफ्ते पहले ही 'बिग बॉस 14' से बेघर हुईं। शो में अली गोनी के साथ उनकी करीबी के बहुत चर्चे थे। बिग बॉस के घर में सोनाली ने अली गोनी को प्रपोज किया था, जिसका सोशल मीडिया पर बहुत मजाक उड़ाया गया।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3oWOpRR

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.