Type Here to Get Search Results !

नाइजीरिया में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी में 12 की मौत

अबूजा, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बुधवार को एमनेस्टी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरिया के सुरक्षा बलों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की दो बड़ी सभाओं पर गोलीबारी की, जिसमें लागोस में 12 लोगों की मौत हो गई। लोग पुलिस की बर्बरता का विरोध कर रहे थे।

कई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू की अवहेलना में नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर में एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों पर सैनिकों ने गोलीबारी की।

शूटिंग के समय घटनास्थल पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि यह लगभग स्थानीय समय के अनुसार 7 बजे हुआ।

हैशटैगइन्डसार्स नाम से विरोध प्रदर्शन नाइजीरिया की सरकार के उस आह्वान के बाद शुरू हुआ जिसमें एंटी-डकैती दस्ते को बंद करने का फैसला लिया गया। इसी दस्ते को सार्स (एसएआरएस) के रूप में जाना जाता है। नाइजीरिया में बेहतर प्रशासन के लिए लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि उसे लागोस में लेकी टोल गेट सुरक्षा बलों के अत्यधिक बल प्रयोग करने के साक्ष्य मिल हैं।

एक ट्विटर पोस्ट में, नाइजीरियाई सेना ने कहा कि कोई भी सैनिक मंगलवार रात को शूटिंग के समय घटनास्थल पर मौजूद नहीं था।

सरकार ने पहले कहा कि वह शूटिंग की जांच करेगी। नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
12 killed in peaceful protestors firing in Nigeria
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2UlWi7q https://ift.tt/2IMDIBQ

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.