Type Here to Get Search Results !

वीडियो: तब 20 साल की थीं मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान के साथ कुछ ऐसी थी पहली मुलाकात

मलाइका अरोड़ा का आज 47वां जन्मदिन है। यहां आपको दिखाने जा रहे हैं वह वीडियो जब मलाइका केवल 20 साल की थीं। यह वीडिया मलाइका का उस ऐड शूट का है, जिसमें अरबाज खान के साथ पहली बार नजर आई थीं और पहली नजर में ही दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। यह ऐड शूट बेहद खास था। साल 1993 में मलाइका और अरबाज ने कॉफी ब्रैंड 'Mr Coffee' के लिए अक ऐड शूट किया था। यह ऐड काफी सुर्खियों में रहा, क्योंकि यह कुछ ज्यादा ग्लैमरस नजर आया। जितनी चर्चा ऐड की होती रही, उतनी ही मलाइका और अरबाज की बॉन्डिंग भी बनती गई। इस वीडियो में दोनों ने अपने ऐक्ट से सबका ध्यान खूब खींचा। इस वक्त मलाइका केवल 20 साल की थीं। करीब 5 साल तक दोनों का रिलेशनशिप चला और फिर उन्होंने साल 1998 में शादी कर ली। तब मलाइका 25 साल की थीं। शादी के करीब 4 साल बाद साल 2002 में मलाइका मां बनीं और बेटे अरहान को जन्म दिया। करीब 19 साल तक चले शादीशुदा रिश्ते ने साल 2017 में दम तोड़ दिया और दोनों अलग हो गए। इन दिनों मलाइका बॉलिवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/34mzRUr

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.