Type Here to Get Search Results !

37 साल बाद बिना ऋषि कपूर के फिल्म करने जा रही हैं नीतू कपूर

बॉलिवुड ऐक्टर की असमय हुई मौत के बाद उनकी पत्नी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। काफी समय से फिल्मों से दूर चल रहीं नीतू इस बार फिल्म 'जुग जुग जियो' से वापसी करेंगी। पिछली बार नीतू कपूर साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'बेशर्म' में दिखाई दी थीं जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर और रणबीर कपूर दोनों थे। 37 साल में पहली बार बिना ऋषि कपूर के फिल्म में होंगी नीतू बेशर्म के अलावा नीतू कपूर फिल्म जब तक है जान, दो दूनी चार और लव आज कल में दिखाई दी थीं और इन चारों ही फिल्मों में वह ऋषि कपूर के ऑपोजिट ही थीं। इस बार नीतू कपूर को के ऑपोजिट कास्ट किया गया है। पिछले 37 सालों में यह पहली बार होगा जबकि नीतू कपूर अपने पति ऋषि के बजाय किसी और ऐक्टर के साथ दिखाई देंगी। इससे पहले साल 1983 में नीतू कपूर आखिरी बार शत्रुघ्न सिन्हा के ऑपोजिट 'गंगा मेरी मां' में दिखाई दी थीं। नीतू के साथ होंगे ये स्टार्स नीतू कपूर और अनिल कपूर के अलावा इस फिल्म में वरुण धवन और लीड रोल में होंगे। माना जा रहा है कि अगले महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। मुंबई मिरर को एक सूत्र ने बताया है कि इस फिल्म का नाम 'जुग जुग जियो' होगा जिसमें दो अलग-अलग जेनरेशन के कपल्स की कहानी होगी। यह एक रोमांटिक कॉमिडी फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म में टिपिकल नॉर्थ इंडियन फैमिली दिखाई जाएंगी। वरुण धवन इसमें एक एनआरआई के किरदार में होंगे। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़, मुंबई और विदेशों में भी होगी। ऐसी भी खबर है कि फिल्म में एक ए-लिस्ट स्टार को भी कास्ट किया जाएगा लेकिन यह स्टार कौन हैं इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2TjxQC3

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.