Type Here to Get Search Results !

इंस्टा पर हुए 46 मिलियन फॉलोअर्स, जैकलिन फर्नांडिस ने इन तस्वीरों से मचा दिया तहलका

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस के फैन्स केवल इंडिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। जैकलिन का सोशल मीडिया अकाउंट इस बात की गवाही देता है। अब पर जैकलिन ने एक नया मुकाम हासिल किया है। इंस्टाग्राम पर जैकलिन के 4 करोड़ 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इस मौके पर जैकलिन ने फैन्स के लिए इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जैकलिन ने अपने फैन्स को केवल शुक्रिया कहते हुए इंस्टाग्राम पर 3 तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जैकलिन वाइट पैंट्स में हाथ में गुलाब के फूलों का बुके लिए काफी दिलकश दिख रही हैं। फैन्स के अलावा बॉलिवुड सिलेब्स भी जैकलिन की इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलिन अब अपनी आने वाली फिल्म 'अटैक' की शूटिंग करेंगी जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम और रकुलप्रीत सिंह नजर आएंगे। इसके अलावा जैकलिन सलमान खान के साथ साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'किक 2' में भी नजर आएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31TLQaH

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.