Type Here to Get Search Results !

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर वकेशन के दौरान हुए रोमांटिक, सामने आया वीडियो

और प्यारे कपल हैं। दोनों इस वक्त यूएस में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। इस वकेशन की वे कई प्यारी तस्वीरें और वीडियो अपने फैन्स के लिए भी पोस्ट कर रहे हैं। अब अंकिता ने मिलिंद के साथ एक खूबसूरत वीडियोपोस्ट किया है। अंकिता ने वीडियो के साथ लिखा प्यारा कैप्शन अंकिता के इस वीडियो में वे खूबसूरत लोकेशन में लंबे पेड़ों से घिरे दिखाई दे रहे हैं। खूबसूरत वीडियो में अंकिता ने Avril Lavigne का गाना 'आई लव यू' लगाया है जिससे यह और रोमांटिक लग रहा है। उन्होंने लिखा है, कैमरे में कोई पल कैद करना, बॉटल में सेंट भरने जैसा है। बॉटल कभी भी खुल सकती है और यह उस लमहे को फिर से जीने जैसा हो जाता है। मिलिंद सोमन वेब सीरीज में आएंगे नजर मिलिंद सोमन ने इससे पहले अंकिता के साथ प्यारी तस्वीर पोस्ट की थी। दोनों बीच पर रोमांटिक पोज दे रहे थे। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, एक और पोज एक और बीच! यूएस के पूर्वी समुद्रतट पर पतझड़ है लेकिन आज पूरे दिन धूप रही। सबसे खूबसूररत और लोकप्रिय बीच भी सूने हैं, सिर्फ मैं और अंकिता और मीलों तक कोई दूसरा नहीं। वर्क फ्रंट पर बात करें तो मिलिंद वेब सीरीज में नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2HqDJLx

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.