बॉलिवुड सिंगर और 'इंडियल आइडल' की जज नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। बीते दिनों ही खुलासा हुआ है कि नेहा अपने दोस्त और बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह से शादी करने वाली हैं। हालांकि, इसको लेकर तमाम तरह की आशंकाएं भी सामने आई हैं। आदित्य नारायण ने भी शंका जाहिर की। लेकिन अब शादी से पहले ही रस्में शुरू हो गई हैं। नेहा की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं। इसमें नेहा काउच पर बैठकर रोहनीप्रीत के नाम की मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं। 'नेहू दा ब्याह' है, चेहरे पर चमक तो बनती है।Neha Kakkar mehendi ceremony photos: शादी की चर्चाओं के बीच नेहा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। नेहा कक्कड़ गुरुवार को दिल्ली आ गई हैं और अब उनके हाथों में रोहनप्रीत के नाम की मेहंदी भी सज चुकी है। बताया जाता है कि दोनों की शादी 26 अक्टूबर को होनी है।

बॉलिवुड सिंगर और 'इंडियल आइडल' की जज नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। बीते दिनों ही खुलासा हुआ है कि नेहा अपने दोस्त और बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह से शादी करने वाली हैं। हालांकि, इसको लेकर तमाम तरह की आशंकाएं भी सामने आई हैं। आदित्य नारायण ने भी शंका जाहिर की। लेकिन अब शादी से पहले ही रस्में शुरू हो गई हैं। नेहा की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं। इसमें नेहा काउच पर बैठकर रोहनीप्रीत के नाम की मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं। 'नेहू दा ब्याह' है, चेहरे पर चमक तो बनती है।
भाई टोनी के साथ दिल्ली पहुंचीं नेहा

नेहा कक्कड़ गुरुवार को मुंबई से दिल्ली आ गई हैं। वह दिल्ली में टोनी कक्कड़ और सोनू कक्कड़ के साथ पहुंची हैं। नेहा ने इस बीच सोशल मीडिया पर उस खास लम्हें की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जब रोहनप्रीत सिंह ने उन्हें प्रपोज किया था।
आशंकाओं पर भारी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें

बीते करीब दो हफ्तों ने अचानक नेहा की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा। हालांकि, इस बीच उनका और रोहनप्रीत का गाना 'नेहू दा ब्याह' भी रिलीज हुआ। आशंका जताई गई कि बहुत संभव है कि पिछली बार की तरह इस बार भी यह प्रमोशन का हथकंडा हो। लेकिन अब जिस तरह मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आई हैं, लगभग यह साफ हो गया है कि नेहा कक्कड़ शादी कर रही हैं।
26 अक्टूबर को मोहाली में शादी!

इससे पहले नेहा कक्कड़ ने अपने रोका सेरेमनी का एक वीडियो भी शेयर किया था। बताया जाता है कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी चंडीगढ़, मोहाली के 'द एमेल्टस' में होगी। शादी के लिए 26 अक्टूबर यानी सोमवार का शुभ दिन तय किया गया है। नेहा अभी दिल्ली में हैं और यकीनन वह यहीं से चंडीगढ़ भी रवाना होंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mfsLao