Type Here to Get Search Results !

सुहाना खान की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, कैप्शन में लिखा है- Oops

शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली सुहाना खान एक बार फिर अपनी तस्वीर को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सुहाना को बॉलिवुड एंट्री में अभी वक्त है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जिसे वह काफी इंजॉय भी करती हैं। इस वक्त सुहाना अपनी उस तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं, जो उन्होंने अभी-अभी शेयर की है। सुहाना खान ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में सुहाना के साथ उनका भाई आर्यन खान और कजिन सिस्टर आलिया छिब्बा के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सुहाना डेनिम और क्रॉप टॉप में काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। सुहाना और आर्यन के बीच आलिया बैठी नजर आ रही हैं और तस्वीर तीनों भाई-बहनों के बॉन्डिंग की कहानी बता रही है। सुहाना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'Oops' और इसी के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाई है। सुहाना खान की इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन फैन फॉलोइंग है। इस समय सुहाना अपने पूरा परिवार के साथ दुबई में हैं। आलिया छिब्बा भी अक्सर सुहाना के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया करती हैं। हाल ही में आलिया ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें सुहाना नजर आ रही हैं। हाल ही में सुहाना शाहरुख खान के साथ आईपीएल मैच देखने के लिए दुबई स्टेडियम पहुंची थीं। इस दौरान शाहरुख खान के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37Bbgxf

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.