Type Here to Get Search Results !

VIDEO: जया बच्चन ने करिश्मा कपूर को सबके सामने बुलाया था 'बहू', कही थी रिश्ता जुड़ने की बात

और की लव स्टोरी सुर्खियों में रह चुकी है। दोनों की सगाई तक की खबरें थी फिर रिश्ता टूट गया। एक इवेंट के दौरान जया बच्चन ने मीडिया के सामने ये घोषणा कर दी थी और करिश्मा को अपनी बहू बताया था। जया बच्चन ने कही थी कपूर खानदान से रिश्ता जुड़ने की बात इस इवेंट में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और उनके ससुरालवाले भी मौजूद थे। श्वेता नंदा की शादी करिश्मा कपूर की बुआ के बेटे निखिल नंदा से हुई है। इस इवेंट में जया बच्चन बताती हैं कि अब कपूर खानदान से भी उनका रिश्ता जुड़ने जा रहा है। क्लिप में जया बच्चन करिश्मा को अपनी बहू कहकर लोगों से मिलवाती हैं और बताती हैं कि अभिषेक ने अपने पिता के 60वें जन्मदिन पर यह गिफ्ट दिया है। वह करिश्मा को गले भी लगाती हैं। अभिषेक और करिश्मा का करीब 5 साल रहा था अफेयर रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के बीच करीब 5 साल तक अफेयर चला था। उनकी शादी की खबरें भी आने लगी थीं। हालांकि जया बच्चन के इस अनाउंसमेंट के एक साल बाद यानी 2003 में करिश्मा की शादी संजय कपूर से हो गई थी। करिश्मा और अभिषेक की शादी टूटने को लेकर कई तरह की बातें चर्चा में थीं। कुछ रिपोर्ट्स थीं कि बबिता इस रिश्ते से खुश नहीं थीं क्योंकि अभिषेक की फिल्मे नहीं चल रही थीं। वहीं कुछ खबरों के मुताबिक, जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि करिश्मा शादी के बाद काम जारी रखें। लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं अभिषेक और करिश्मा करिश्मा कपूर ने बिजनसमैन संजय कपूर से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं और तलाक हो चुका है। वहीं अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी की है और उनकी प्यारी सी बेटी आराध्या है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/34m5kGq

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.