दिलीप कुमार की पाकिस्तान वाली पुश्तैनी हवेली को खरीदने की बात काफी लंबी समय से चल रही है। खैबर-पख्तूनख्वा इलाके में मौजूद उनके घर को प्रांतीय सरकार ने खरीदने का फैसला लिया था। अब हवेली के मालिक ने इसे सरकार के फिक्स रेट पर बेचने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि इसका दाम काफी कम लगाया जा रहा है और वह इसे 25 करोड़ रुपये से कम में नहीं बेचेंगे। मालिक ने कहा सरकार ने लगाया कम दाम प्रांतीय सरकार ने बीते महीने करीब 101 स्क्वैयर मीटर का दाम फिक्स किया था। इसे पेशावर का नैशनल हेरिटेज घोषित करके कीमत 80.56 लाख लगाई थी। इसके मालिक हाजी लाल मुहम्मद का कहना है कि प्रशासन जब हमसे बात करेगा तो हम 25 करोड़ी की मांग रखेंगे। हाजी लाल का कहना है कि उन्हें 2005 में यह प्रॉपर्टी 51 लाख की पड़ी थी। 16 साल के बाद सरकार का 80.56 लाख रुपये तय कर देना अन्याय है। उन्होंने बताया कि जिस इलाके में यह प्रॉपर्टी है वहां जमीन काफी महंगी है। राज कपूर की हवेली के मालिक ने मांगे थे 200 करोड़ दिलीप कुमार की हवेली के पास ही राज कपूर की पुश्तैनी हवेली है। इसकी कीमत सरकार ने 1.50 करोड़ फिक्स की थी लेकिन इसके मालिक ने 200 करोड़ रुपये मांग की थी। राज कपूर और उनके चाचा त्रिलोक कपूर इस हवेली में पैदा हुए थे। इसको भी वहां की सरकार ने नैशनल हेरिटेज घोषित किया है। इमारतों के मालिक बनाना चाहते हैं कॉमर्शल प्लाजा दिनों इमारतों के मालिक पहले कई बार कॉमर्शल प्लाजा बनवाने के लिए इन हवेलियों को गिराने की कोशिश कर चुके हैं। लेकिन आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट की तरफ से रोक लगा दी गई क्योंकि वे ऐतिहासिक महत्व को देखकर इन्हें सुरक्षित रखना चाहते हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3pWOSor