मुंबई पुलिस ने पॉर्न फिल्में बनाकर ऑनलाइन अपलोड करने वाले रैकेट पर कार्रवाई करते हुए ऐक्ट्रेस गहना वसिष्ठ को भी गिरफ्तार किया है। गहना वसिष्ठ पर 85 से ज्यादा पॉर्न फिल्में बनाकर उन्हें मोबाइल ऐप्स पर डाउनलोड करने का आरोप है। गहना पहले भी अश्लील फिल्में बनाने के लिए चर्चा में रह चुकी हैं। आइए, जानते हैं गहना वसिष्ठ कौन हैं और अभी तक उन्होंने क्या-क्या किया है। (All Pics: gehana_vasisth Instagram)ऐक्ट्रेस गहना वसिष्ठ को मुंबई पुलिस ने पॉर्न फिल्में बनाने के लिए अरेस्ट किया है। पुलिस का कहना है कि गहना ने ऑनलाइन ऐप पर 85 से ज्यादा पॉर्न फिल्में अपलोड करके बेची हैं। गहना के अलावा भी पुलिस ने कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस ने पॉर्न फिल्में बनाकर ऑनलाइन अपलोड करने वाले रैकेट पर कार्रवाई करते हुए ऐक्ट्रेस गहना वसिष्ठ को भी गिरफ्तार किया है। गहना वसिष्ठ पर 85 से ज्यादा पॉर्न फिल्में बनाकर उन्हें मोबाइल ऐप्स पर डाउनलोड करने का आरोप है। गहना पहले भी अश्लील फिल्में बनाने के लिए चर्चा में रह चुकी हैं। आइए, जानते हैं गहना वसिष्ठ कौन हैं और अभी तक उन्होंने क्या-क्या किया है। (All Pics: gehana_vasisth Instagram)
असली नाम है वंदना तिवारी

गहना का असली नाम वंदना तिवारी है। गहना का जन्म 16 जून 1988 को हुआ था। उनके पिता रविंद्र तिवारी एक शिक्षा अधिकारी रहे हैं। वह मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। मॉडलिंग में आने के बाद उन्होंने अपना नाम वंदना तिवारी से गहना वसिष्ठ कर लिया था। अब उन्हें इसी नाम से जाना जाता है। गहना के दोस्त उन्हें जिंदगी नाम से भी बुलाते हैं।
इंजिनियरिंग ग्रैजुएट हैं गहना

कम ही लोगों को पता है लेकिन गहना वसिष्ठ ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। उन्होंने भोपाल के एक कॉलेज से इंजिनियरिंग की डिग्री ली है। कॉलेज के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। इसके बाद वह फुल टाइम मॉडलिंग के फील्ड में आ गईं।
मिस एशिया बिकीनी रह चुकी हैं गहना

गहना वसिष्ठ ने साल 2021 में मिस एशिया बिकीनी का ब्यूटी पेजेंट भी अपने नाम किया था। उन्होंने 80 से ज्यादा ब्रैंड्स के विज्ञापनों में काम किया है। उन्होंने मोंटे कार्लो, फिलिप्स अरीना, शवर्ले क्रूज कार जैसे बड़े ब्रैंड्स का एंडोर्समेंट किया है।
टीवी में भी किया है काम

गहना ने सहारा वन टीवी चैनल में ऐंकर के तौर पर काम किया। इसके बाद स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'बहनें' में लीड रोल निभाया था। एमटीवी के शो ट्रू लाइफ में वीजे के तौर पर काम किया। इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड कप 2015 के दौरान एक न्यूज चैनल के क्रिकेट शो में योगराज सिंह और अतुल वासन के साथ ऐंकर के तौर पर भी काम किया था।
फिल्मों में भी किया है काम

गहना ने फिल्म 'फिल्मी दुनिया' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने दाल में कुछ काला है, लखनवी इश्क और उन्माद जैसी कुछ छोटी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा गहना ने कई तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है।
'गंदी बात' और वेब सीरीज

गहना ने इसके बाद वेब सीरीज का रुख किया। उन्होंने ऑल्ट बालाजी के शो 'गंदी बात 3' में भी काम किया है। इस शो पर अश्लीलता फैलाने के काफी आरोप लग चुके हैं। इसके बाद गहना ने अश्लील वेब सीरीज प्रसारित करने के लिए मशहूर उल्लू ऐप के लिए मी टू इंडियन नाम की वेब सीरीज में भी काम किया। गहना वसिष्ठ ने इसके बाद अपना खुद का ऐप और वेबसाइट लॉन्च की और अश्लील फिल्मों को प्रड्यूस और डायरेक्टर करने लगीं।
कार्डिएक अरेस्ट का हुई थीं शिकार

22 नवंबर 2019 को एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान गहना वसिष्ठ को अचानक कार्डिएक अरेस्ट पड़ा था जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कई दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद गहना ने एक बार फिर वापसी की थी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2MEMzYA