राहुल पहले ही दिशा परमार का दिल जीत चुके हैं और अब उन्होंने अपने बिग बॉस के गेम से फैन्स के साथ-साथ होस्ट सलमान खान का भी दिल जीत लिया है। अब राहुल की शादी की तैयारियां चल रही हैं। उनकी मां ने बताया कि राहुल और दिशा की शादी जून में होगी।Rahul Vaidya to marry Disha Parmar in June, reveals his mother: राहुल वैद्य के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। वह जल्द ही दिशा परमार से शादी करने वाले हैं। राहुल की मां ने शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

राहुल पहले ही दिशा परमार का दिल जीत चुके हैं और अब उन्होंने अपने बिग बॉस के गेम से फैन्स के साथ-साथ होस्ट सलमान खान का भी दिल जीत लिया है। अब राहुल की शादी की तैयारियां चल रही हैं। उनकी मां ने बताया कि राहुल और दिशा की शादी जून में होगी।
जून में शादी,चल रहीं तैयारियां

'स्पॉटबॉय' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल की मां गीता वैद्य ने शादी की तैयारियों की पूरी जानकारी साझा की और बताया कि वो लोग राहुल और दिशा की जून में होने वाली शादी के लिए तैयारियां कर रहे हैं। हालांकि अभी तक डेट फाइनल नहीं की गई है। राहुल की मां ने आगे कहा, 'हम चाहते हैं कि पहले राहुल शो खत्म करके बाहर आ जाए और तब डेट फाइनल करेंगे। उसके खुद के भी कुछ प्लान होंगे। अभी हम बेसिक तैयारियां कर रहे हैं। जब राहुल आएगा तो हम उसकी पसंद के हिसाब से बाकी चीजें फाइनल करेंगे।
राहुल के प्रपोजल पर ऐसा था दिशा का रिऐक्शन

राहुल की मां से जब यह पूछा गया कि राहुल वैद्य के प्रपोजल पर दिशा परमार का क्या रिऐक्शन था तो उन्होंने कहा कि दिशा की फैमिली भी एकदम सरप्राइज रह गई थी। दिशा अपने पैरंट्स के साथ उनसे मिलने घर आईं और बैठकर तसल्ली से सारी चीजें डिस्कस कीं। गीता वैद्य ने कहा कि दिशा की मां भी बहुत अच्छी हैं और इस शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
rahul vaidya marriage2

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

राहुल और दिशा की मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। पहली नजर में ही दोनों एक-दूसरे को भा गए थे। इसके बाद राहुल और दिशा परमार साथ-साथ घूमने-फिरने लगे। हालांकि उस वक्त न तो राहुल जानते थे कि वह दिशा से प्यार करते हैं और न ही दिशा को इस बात का अहसास था। दोनों एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते रहे। वक्त के साथ उन्हें एक-दूसरे के लिए प्यार का अहसास हुआ। राहुल और दिशा परमार का रिश्ता तब और भी मजबूत हुआ, जब दोनों ने 2019 में आए गाने 'याद तेरी' में साथ काम किया।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3rtCnB1