Type Here to Get Search Results !

'लाल सिंह चड्डा' के पोस्ट प्रॉडक्शन में दिन-रात लगे हुए हैं आमिर खान और अद्वैत चंदन

पिछले काफी समय से की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और पोस्ट प्रॉडक्शन का काम चल रहा है। आमिर खान भी पूरी तरह से इस फिल्म के पोस्ट प्रॉडक्शन में डायरेक्टर के साथ लगे हुए हैं। इस फिल्म के पोस्ट प्रॉडक्शन पर तेजी से काम किया जा रहा है ताकि इसे इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जा सके। आमिर खान के एक नजदीकी सूत्र ने बताया है कि आमिर खान और फिल्म के डायरेक्टर अद्वैत चंदन रोजाना '' की एडिटिंग पर काम कर रहे हैं ताकि यह तय समय पर रिलीज हो सके। पता चला है कि आमिर खान ने काम में कोई डिस्टर्ब न करें इसलिए अपना फोन भी ऑफ कर दिया है। यह फिल्म काफी समय से बन रही है और इसमें आमिर खान के किरदार का जिंदगी का कई सालों का सफर एक साथ दिखाया जाएगा। यह फिल्म 1994 में आई टॉम हैंक्स की ऑस्कर विनिंग फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी अडैप्टेशन है। फिल्म में आमिर खान के साथ लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म में विजय सेतुपति और मोना सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3tzuJXF

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.