Type Here to Get Search Results !

VIDEO: शहनाज गिल ने किया 'बुमरो बुमरो' पर डांस, फैन्स बोले- सलमान देख लें तो मजा आ जाए

पंजाब की कटरीना कैफ 'बिग बॉस 13' से घर-घर पहचान बना चुकी हैं। वह शो भले ना जीती हों लेकिन करोड़ो फैन्स का दिल जीत लिया। शहनाज के इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग का जबरदस्त इजाफा हुआ है। उनकी तस्वीरें और वीडियोज खूब देखे जाते हैं। अब उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह कश्मीरी लुक में रितिक रोशन और प्रीति जिंटा के गाने 'बुमरो बुमरो' पर डांस करती दिख रही हैं। फैन्स बोले- कश्मीर की कटरीना शहनाज गिल हाल ही में कश्मीर में थीं। वहां वह रैपर बादशाह के साथ अपने अपकमिंग गाने की शूटिंग के लिए पहुंची थीं। कश्मीर से शहनाज की कई खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। शहनाज 'मिशन कश्मीर' के गाने पर डांस कर रही हैं। यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। शहनाज इस वीडियो में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उनके फैन्स ने तारीफ में कॉमेंट्स किए हैं। 'बिग बॉस 13' के बाद भी धमाल मचा रहे सिडनाज 'बिग बॉस 13' में शहनाज गिल को उनके वजन के लिए चिढ़ाया जाता था। शो से बाहर आने के बाद उनमें गजब का ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है। उन्होंने 6 महीने में 12 किलो वजन कम कर लिया है। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती बरकरार है। दोनों कई म्यूजिक ऐल्बम्स में साथ आ चुके हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3tusqoZ

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.