Type Here to Get Search Results !

'मिर्जापुर 2' नहीं देखा तो देख लीजिए, तीसरे सीजन की चल रही है तैयारी

हाल में सुपरहिट वेब सीरीज '' का सीजन- 2 रिलीज किया गया है। चारों तरफ सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा है और इसे ऑडियंस के अच्छे रिव्यूज भी मिल रहे हैं। अब खबर आ रही है कि इस सुपरहिट सीरीज के तीसरे सीजन को बनाए जाने की भी तैयारी है। पहले ही यह सीरीज भारत की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली वेब सीरीज बन चुकी है। ऐसे में अब तीसरे सीजन का भी फैन्स को बसब्री से इंतजार रहेगा। बॉलिवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐमजॉन प्राइम के कुछ सूत्रों ने बताया है कि 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन की तैयारी चल रही है। पता चला है कि पहले सीजन के मुकाबले मिर्जापुर के दूसरे सीजन का बजट दोगुने से ज्यादा था। बताया जा रहा है कि दूसरे सीजन के लिए हर ऐक्टर को लगभग दोगुनी फी दी गई है। पहले सीजन से ही , और दिव्येंदु शर्मा के किरदार कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना किसी भी बड़ी ऐक्शन फिल्म के लीड हिरोज से कम पॉप्युलर नहीं हैं। ऐसे में इन्हें भारी-भरकम फी दिया जाना लाजिमी है। यहां पढ़ें: सूत्र ने बताया है कि मिर्जापुर के पहले सीजन का बजट केवल 12 करोड़ था जबकि दूसरे सीजन का बजट 60 करोड़ के आसपास था। माना जा रहा है कि तीसरे सीजन में भी इस बजट में लगभग 30 पर्सेंट की बढ़ोतरी हो सकती है। अब अगर आप 'मिर्जापुर' सीरीज के फैन हैं तो निश्चित तौर पर आपके इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार करेंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ojdKGu

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.