Type Here to Get Search Results !

अंकिता लोखंडे ने इंस्टा पर पोस्ट की विकी जैन के साथ प्यारी वीडियो क्लिप, सेट है रोमांटिक गाना

और विकी जैन के रिलेशनशिप की कई खबरें आ चुकी हैं। जून में खबर थी कि दोनों की सगाई हो गई है और जल्द शादी होने वाली है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अंकिता सदमें में रहीं और राहत की बात है कि एक बार फिर से चीजे नॉर्मल होती नजर आ रही हैं। अंकिता के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप नजर आ रही है जिसमें वह विकी जैन के साथ हैं। ये क्लिप बेहद प्यारी है जिसे अंकिता-विकी के फैन पेज ने पोस्ट किया था। अंकिता ने इसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया है। फैन ने बनाई प्यारी वीडियो क्लिप अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के साथ करीब 6 साल रिलेशनशिप में रहीं। 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया। अब विकी जैन के उनकी लाइफ में आने की खबरें हैं। हालांकि इस पर उन्होंने ऑफिशली कुछ नहीं बोला है लेकिन दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अंकिता के एक फैन पेज पर एक वीडियो है। इसमें अंकिता और विकी जैन की कई रोमांटिक तस्वीरें हैं। इसमें रोमांटिक गाना 'दिल इबादत' चल रहा है। अंकिता ने ये वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है। अंकिता लोखंडे का डांस वीडियो खूब हुआ था वायरल अंकिता बढ़िया डांसर हैं। रीसेंटली अंकिता लोखंडे का डांस वीडियो काफी चर्चा में रहा था। इसमें उन्होंने साड़ी पहनकर 'सवार लूं' गाने पर डांस किया था। खुले बालों में वह श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित की याद दिला रही थीं। इसके साथ ही अंकिता सोशल मीडिया पर सुशांत को न्याय दिलाने के लिए भी ऐक्टिव हैं। वह उनसे जुड़े पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2J1tfCR

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.