Type Here to Get Search Results !

छोटे बालों में टॉम बॉय दिख रहीं मलाइका अरोड़ा और अमृता, पुरानी तस्वीर में इन्हें पहचान पाना भी मुश्किल

मलाइका अरोड़ा ने कल 23 अक्टूबर को अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। अमृता ने मलाइका के साथ कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से एक तस्वीर फैन्स का ध्यान खूब खींच रही है। अमृता ने मलाइका को बर्थडे विश करते हुए कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर तब की है, जिसमें दोनों काफी यंग नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में अमृता और मलाइका अरोड़ा के बाल छोटे-छोटे नजर आ रहे हैं। इनफैक्ट मां की भी हेयरस्टाइल अमृता और मलाइका जैसी ही दिख रही। इस तस्वीर के साथ अमृता ने लिखा- सिर्फ हम तीन। बता दें कि मलाइका अरोड़ा तब केवल 11 साल की थीं, जब उनके पापा उन्हें छोड़कर चले गए थे और मां से उनका तलाक हो गय था। अमृता ने मलाइका की और भी कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। अमृता ने मलाइका के पिछले साल बर्थडे पार्ट की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है। इसे शेयर करते हुए अमृता ने लिखा है, '2019 birthday girl @malaikaaroraofficial.'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2HvPe3Y

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.