Type Here to Get Search Results !

पूजा भट्ट ने बताया- फराज खान के इलाज के लिए इकट्ठे हुए कितने रुपये, हेल्थ अपडेट भी दिया

ने हाल ही में ऐक्टर के इलाज के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया था। अब उन्होंने उनका हेल्थ अपडेट शेयर कया है। 'मेहंदी' और 'फरेब' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके फराज खान पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज के पैसे नहीं हैं। यह बात पता चलने पर कई लोगों ने उनकी मदद की है। पूजा भट्ट ने लोगों को लिखा थैंक यू नोट फराज खान को ब्रेन इनफेक्शन हुआ है साथ ही न्यूमोनिया भी हो गया था। अब उनकी हालत में सुधार है। पूजा भट्ट ने थैंक यू नोट पोस्ट किया है। इसमें लिखा है, आप सभी खास और उदार लोगों का आभार जिन्होंने फराज खान के लिए इलाज के लिए मदद की और इस बात को आगे बढ़ाया। मुझे बताया गया है कि उनमें सुधार है। 25 लाख रुपये की थी जरूरत, जमा हुए इतने पूजा भट्ट ने ये भी बताया कि 25,00000 में से 14,45,747 रुपये इकट्ठे किए जा चुके हैं। इससे पहले पूजा भट्ट ने ट्वीट किया था, कृपया शेयर करें और जितना हो सके कॉन्ट्रिब्यू करें। मैं कर रही हूं। अगर आप में से कोई कर सके तो आभार होगा। इसके बाद खबर आई थी कि सलमान खान फराज के सपोर्ट में आगे आए। फराज बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3otlZQu

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.