Type Here to Get Search Results !

Prabhas Birthday: अपने जन्मदिन पर प्रभास ने फैन्स से की है खास गुजारिश

'' आज 23 अक्टूबर 2020 को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर दुनियाभर के फैन्स प्रभास को उनके जन्मदिन की मुबारकबाद दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रभास के जन्मदिन की पोस्ट ट्रेंड कर रही हैं। इस बीच प्रभास ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैन्स से एक खास गुजारिश की है और कहा है कि इससे वह और ज्यादा खुश होंगे। एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास ने कहा है कि वह नहीं चाहते कि उनके जन्मदिन के मौके पर उनके फैन्स अपनी मेहनत से कमाई गाढ़ी कमाई से उनके बैनर जगह-जगह लगाएं। प्रभास ने कहा, 'मैं अपने फैन्स से केवल एक ही बात कहना चाहता हूं। कुछ लोग अपने रोजमर्रा के खर्चों के लिए काम करते हैं। अगर मेरी फिल्म रिलीज होती है तो वे 500-1000 रुपये केवल बैनर लगाने या टिकट खरीदने में ही खर्च करते हैं। प्लीज, ऐसा मत कीजिए। इससे बेहतर एक फैमिली बिरायानी पैक खरीदें और अपने परिवार के साथ खाएं। इससे मुझे ज्यादा खुशी मिलेगी।' वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास इस समय अपनी आने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'राधे श्याम' की शूटिंग इटली में कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। इसके अलावा डायरेक्टर ओम राउत ने अपनी अगली फिल्म '' में भी प्रभास को कास्ट किया है जिसमें प्रभास भगवान राम की भूमिका में जबकि सैफ अली खान रावण के किरदार में नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31xdSs6

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.